इंदौर

होमगार्ड की महिला सैनिक ने प्रधानआरक्षक पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया

द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का मामला, बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर किया दुष्कर्म

इंदौरAug 12, 2018 / 06:32 pm

Krishnapal Chauhan

होमगार्ड की महिला सैनिक की शिकायत पर पुलिस ने प्रधान आरक्षक पर दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज किया है। आरोपी और पीडि़ता कुछ वर्ष पूर्व एक ही थाने में पदस्थ थे। तब पीडि़ता को आरोपी ने बेटे की नौकरी लगवाने के नाम पर शोषण किया। शनिवार को पीडि़ता परेशान होकर थाने शिकायत करने पहुंची। जिसके बाद पुलिसकर्मी पर केस दर्ज हुआ।
टीआइ आरएनएस भदौरिया के मुताबिक ४७ वर्षीय होमगार्ड सैनिक की शिकायत पर आरोपी प्रधानआरक्षक पंकज कटारे के खिलाफ शनिवार देररात दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज किया है। पीडि़ता ने बताया कि वह आरोपी के साथ वर्ष २०१४-१५ में चंदन नगर थाने पर पदस्थ थी। तब आरोपी से उनकी बातचीत बढ़ गई। इस दौरान आरोपी ने उन्हें बेटे की नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने बताया कि कई बार आरोपी उनके घर और रतलाम ले जाकर शोषण कर चुका है। वर्तमान में आरोपी सिमरौल थाने में पदस्थ है। टीआइ ने बताया कि आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। थाना पुलिस को जानकारी मिली है कुछ समय पूर्व अधिकारियों की समक्ष आरोपी प्रधानआरक्षक की पत्नी शिकायत कर चुकी है। वे होमगार्ड महिला सैनिक पर पति के पीछे पडऩे व उसे फंसाने की धमकी देने के मामले में शिकायत कर चुकी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक डीआईजी इस पूरे मामले पर नजर बनाए है। उन्होंने केस के संबंध में जुटाई गई जानकारी की रिपोर्ट थाना पुलिस से मांगी है।
फोटो-वीडियो बनाने के बाद महिला से छेड़छाड़

द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में महिला ने फोटो-वीडियो बनाने व छेड़छाड़ करने वाले आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपी ने उसे बुरी नीयत से राह चलते रोककर छेड़ा था। पुलिस के मुताबिक महिला की शिकायत पर आरोपी देवेश अग्रवाल निवासी महू और उसकी पत्नी मिता अग्रवाल के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी व अन्य धाराओं के तहत शनिवार को केस दर्ज कराया है। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी उनके दफ्तर पर पहुंचकर उनका फोटो और वीडियो बनाने लगे। पहली बार उन्होंने आरोपी को नजरअंदाज कर दिया। लेकिन तीन से चार बार वीडियो बनाने पर उन्होंने विरोध किया। उसकी पत्नी ने पीडि़ता को झूठा फंसाने की धमकी दी है। इसके बाद पीडि़ता स्कूटी से घर के लिए निकली तो आरोपी ने उन्हें रिंग रोड चौराहे पर रास्ता रोक लिया। वे नहीं रूकी तो आरोपी ने बुरी नीयत से हाथ पकड़ी और गलत हरकत कर दी। विरोध स्वरूप पीडि़ता ने शोर मचाया तो आरोपी कार में बैठकर भाग निकला। मामले में पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Home / Indore / होमगार्ड की महिला सैनिक ने प्रधानआरक्षक पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.