scriptतंत्र मंत्र से ठीक करने का झांसा देकर महिला से बलात्कार, तांत्रिक पर केस | rape case in indore | Patrika News

तंत्र मंत्र से ठीक करने का झांसा देकर महिला से बलात्कार, तांत्रिक पर केस

locationइंदौरPublished: Jan 15, 2019 10:08:14 pm

महिला व मासूम बेटी को तंत्र के जरिए मारने की धमकी दे रहा था बाबा

crime

तंत्र मंत्र से ठीक करने का झांसा देकर महिला से बलात्कार, तांत्रिक पर केस


इंदौैर. गोमा की फेल में खुद को तांत्रिक बताने वाले बाबा ने बीमार महिला को तंत्र मंत्र व झाड़ फूंक से ठीक करने का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। बाद में महिला व उसकी मासूम बेटी को तंत्र के जरिए मारने की धमकी भी दे रहा था।
तुकोगंज टीआई तहजीब काजी के मुताबिक, करीब 30 वर्षीय महिला की शिकायत पर आरोपी दीपक बाबा निवासी गोमा की फेल के खिलाफ धारा 376 के तहत केस दर्ज किया है। महिला के पति ने करीब एक साल पहले आत्महत्या कर ली थी। उसकी करीब 6-7 साल की एक बेटी है। पति की मौत के बाद से महिला भी बीमार रहने लगी थी। उसे किसी ने दीपक बाबा से झांड़ फूंक कराने की सलाह दी तो उसके पास पहुंची थी। बाबा ने तंत्र मंत्र व झाड़ फूंक से उसका इलाज किया। इलाके के कई लोगों के साथ वह तंत्र मंत्र कर समस्या का हल करने का दावा करता रहता था। कुछ दिन इलाज के बाद बाबा ने महिला से कहा कि उसे एकांत में उतारा करना पड़ेगा। आरोपी 17 अक्टूबर 2018 को महिला को बाइक पर बैठाकर एकांत में उतारा करने का झांसा देकर सांवेर ले गया। वहां एक होटल में ले जाकर नशीला पदार्थ खिला दिया और फिर बलात्कार किया। बाद में कहा कि अगर पुलिस के पास जाएगी तो उसे व बच्ची को खत्म कर देगा। महिला चुप रही, इस बीच कई बार फोनप पर भी धमकाया। महिला की तबीयत और खराब होने लगी तो परिजनों ने बात की। इसके बाद महिला ने अपनी मां को सच्चाई बताई तो वे पुलिस के पास पहुंचे। घटना के बाद से आरोपी फरार है।

ट्रेंडिंग वीडियो