इंदौर

RTI एक्टिविस्ट पर दुष्कर्म का केस, महिला बोलीं- झांसा देकर बनाए संबंध और दूसरी के साथ बसा लिया घर

विजयनगर पुलिस ने दर्ज किया केस
स्कूल शिक्षा विभाग में लगाई सबसे ज्यादा आरटीआई

इंदौरDec 07, 2019 / 12:50 pm

हुसैन अली

RTI एक्टिविस्ट पर दुष्कर्म का केस, महिला बोलीं- झांसा देकर बनाए संबंध और दूसरी के साथ बसा लिया घर

इंदौर. स्कूल शिक्षा विभाग में सबसे ज्यादा आरटीआई लगाकर आए दिन स्कूल संचालकों की शिकायत करने वाले संजय मिश्रा पर विजय नगर पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज किया है।
must read : बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को कोर्ट में मारने दौड़े लोग, पुलिस बचाकर ले गई, गर्भवती है पत्नी

आरोपित संजय मिश्रा एक महिला को शादी का झांसा देकर उससे बलात्कार करता रहा और दूसरी शादी कर ली। महिला लंबे समय से शिकायतें लेकर घूम रही थी, कल इस मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। विजय नगर थाना प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि उज्जैन की रहने वाली महिला की शिकायत पर आरोपित संजय मिश्रा पर बलात्कार सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपित के पहले उससे संबंध थे, फिर उसने शादी का झांसा देकर बलात्कार किया, जिससे एक बच्चा भी हो गया।
दूसरी शादी का पता चला

बाद में मुझे पता लगा कि आरोपित ने दूसरी शादी भी कर ली है जबकि वह मेरे साथ भी रहता था। मामले में हीरा नगर थाने पर शिकायत हुई, जहां कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद महिला एसएसपी रुचिवर्धन मिश्र के पास पहुंची और वहां से विजय नगर थाने भेजा गया। यहां कल मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। संजय मिश्रा के लिए आज सपास पार्टी के भी कुछ लोग थाने पहुंचे। संजय सपास पार्टी से भी जुड़ा रहा है। स्कूल संचालकों से कई बार उसका विवाद हो चुका है। कुछ समय पूर्व भी एक स्कूल संचालक पर उसने चाकू मारने का आरोप लगाया था।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.