scriptखुद को कमर्शियल पायलेट बता लेडी डॉक्टर को लिया झांसे में, रेप के बाद 17 लाख ऐंठ, दिल्ली में ऐसे हुआ खुलासा | rape with lady doctor, arested in delhi | Patrika News

खुद को कमर्शियल पायलेट बता लेडी डॉक्टर को लिया झांसे में, रेप के बाद 17 लाख ऐंठ, दिल्ली में ऐसे हुआ खुलासा

locationइंदौरPublished: Aug 06, 2019 10:18:51 am

Submitted by:

Pawan Tiwari

आरोपी ने खुद को कमर्शियल पायलट बताया।

Rape

खुद को कमर्शियल पायलेट बता लेडी डॉक्टर लिया झांसे में रेप के बाद 17 लाख ऐंठ, दिल्ली में ऐसे हुआ खुलासा

इंदौर. मध्यप्रदेश के इंदौर में शादी का झांसा देकर रेप का मामला सामने आया है। मेट्रोमोनी साइट से पहचान के बाद आरोपी ने एक महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। दरअसल, इंदौर में मेट्रोमोनी साइट में आरोपी विजय यादव ने एक महिला से दोस्ती की। आरोपी ने खुद को कमर्शियल पायलट बताया। जबकि युवती डॉक्टर है। हालांकि मामला दर्ज होने के बाद युवक को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया गया था।
सीएसपी, ज्योति उमठ ने बताया कि 6 महीने पहले महिला डॉक्टर की शिकायत पर बिहार के दरभंगा के रहने वाले एक विजय यादव के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है। महिला सरकारी डॉक्टर है। जबकि विजय भोपाल में कमर्शियल पायलेट की ट्रनिंग कर रहा है।
मेट्रोमोनी साइट से हुई पहचान
सीएसपी, ज्योति उमठ ने बताया कि दोनों की पहचान मेट्रोमोनी साइट के जरिए हुई थी। बिजय महिला से मिलने इंदौर गया और उसके बाद दोनों की बात होने लगी। इसके बाद विजय ने महिला को शादी का झांसा दिया और ग्वालटोली में एक होटल में जाकर जबरन उसका रेप किया। इसके अलावा कई बार उसने जबरन उसके साथ संबंध बनाए। इस दौरान उसने कहा कि वह कमर्शियल पायलट की ट्रेनिंग की उसके बाद उसे अच्छी नौकरी मिल जाएगी जिसके बाद उसने महिला से 17 लाख रुपए भी ऐंठ लिए।
दिल्ली में करने वाला था शादी
उसके बाद महिला को कुछ दिनों बाद पता चला की विजय दिल्ली में किसी से शादी करने वाला है। महिला उस लड़की के पास पहुंच गई जिसके वह शादी करने वाला था और उसको विजय की करतूत बताई। इसके बाद शादी करने वाली महिला ने भी विजय के खिलाफ केस दर्ज कराया। जिसे गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेज दिया गया। जब पुलिस के पता चला कि इसके खिलाफ पहले से मामला दर्ज है तो पुलिस उसे प्रॉटेक्शन वारंट पर इंदौर लेकर आई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो