script१४ साल की बेटी के साथ सौतेले पिता कर रहा था हरकत….. | rape with minor | Patrika News

१४ साल की बेटी के साथ सौतेले पिता कर रहा था हरकत…..

locationइंदौरPublished: Jul 04, 2019 09:39:12 pm

आरोपी गिरफ्तार

crime

१४ साल की बेटी के साथ सौतेले पिता कर रहा था हरकत…..


इंदौर. 14 साल की बेटी के साथ उसके सौतेले पिता ने बलात्कार किया। हाल ही में बेटी ने पड़ोस में रहने वाली महिला को अपने साथ हो रही घटना के बारे में बताया तो वह पुलिस के पास ले गई।
राजेंद्रनगर टीआई सुनील शर्मा के मुताबिक, किशोरी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मिस्त्री का काम करता है। आरोपी ने कुछ समय महिला से दूसरी शादी की है। महिला के साथ उसकी 14 साल की बच्ची भी आरोपी के घर में रहती है। जनवरी महीने में आरोपी ने घर में बच्ची के अकेले होने का फायदा उठाकर धमकाते हुए उसके साथ बलात्कार किया। तब से कई बार वह इस तरह की हरकत कर चुका है। आरोपी ने घटना को लेकर अपनी मां को भी जानकारी दी थी। मां ने आपत्ति ली तो आरोपी ने मां-बेटी दोनों की हत्या करने की धमकी देकर उन्हें चुप करा दिया। आरोपी की हरकत लगातार जारी थी। पिता की हरकतों के कारण बच्ची काफी बीमार व तनाव में रहने लगी थी। हाल ही में बच्ची की स्थिति पर पड़ोस में रहने वाली महिला ने उससे बात की तो बच्ची ने अपने साथ घर में हो रही हरकत का खुलासा कर दिया। महिला ने अन्य पड़ोसियों को भी अपने साथ लिया और बच्ची को लेकर राजेंद्रनगर थाने पहुंच गई। बताते है कि परिवार के लोगों ने बच्ची को रोकने का प्रयास भी किया लेकिन पड़ोसियों के हस्तक्षेप के बाद वे चुप हो गए। केस दर्ज करने केबाद पुलिस ने रात में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
9 साल की बच्ची के साथ भी हुई थी इस तरह की घटना
9 साल की बच्ची के साथ सौतेले पिता के द्वारा गलत हरकत की घटना पिछले दिनों लसूडिय़ा थाने में भी सामने आई थी। मां को मारने की धमकी देकर आरोपी वहां इस तरह की घटना कर रहा था। बाद में मां को पता चला तो वह ही बच्ची को लेकर पुलिस के पास पहुंची जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो