ओडिशा के नंदन कानन (जूलॉजिकल पार्क) से इंदौर चिडिय़ाघर में 11 वर्ष की सफेद बाघिन रागिनी को करीब सवा साल पहले लाए थे। रविवार को उसने तीन दुर्लभ शावकों को जन्म दिया। इनमें एक यलो, दूसरा ब्लैक एंड वाइट और तीसरा यलो, ब्लैक एंड वाइट था। चिडिय़ाघर के कैदीबाग स्थित बाड़े में रागिनी और ब्लैक टाइगर लकी के मेल से इन तीन दुर्लभ शावकों ने जन्म लिया। तीनों स्वस्थ थे। इन शावकों के जन्म लेने से इंदौर का नाम एक बार फिर देश-प्रदेश में रोशन हो गया, क्योंकि इस तरह के टाइगर कहीं नहीं हैं। तीनों दुर्लभ शावकों में से कल एक की मौत हो गई।
चिडिय़ाघर के प्रबंधन अधिकारी डॉ. उत्तम यादव इसे नेचुरल डेट बता रहे हैं, हकीकत कुछ और ही है। जिस बाड़े में रागिनी है, वहां एक बड़ा सांप घूम रहा था, जिसे न्यूज टुडे (पत्रिका) फोटो जर्नलिस्ट ने देखा और इस संघर्ष को कैमरे में कैद किया। कल सुबह 11 बजे रागिनी शावकों के साथ बैठी थी, तभी सांप वहां पहुंचा। इस पर रागिनी ने उसे भगाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं हटा। सांप से शावकों को बचाने के लिए रागिनी ने संघर्ष किया, फिर भी एक बच्चे की जान नहीं बचा पाई। उसे डसने के बाद सांप चला गया। उधर शावक की मौत के बाद देर तक रागिनी उसके पास बैठी रही और दुलारती रही।


- डॉ. उत्तम यादव, चिडिय़ाघर प्रभारी अधिकारी