scriptकन्या राशि में आया चंद्रमा, आज इन पांच राशि वालों को मिलने वाली है तरक्की | rashifal of 16 august, people will get hike or new job today | Patrika News

कन्या राशि में आया चंद्रमा, आज इन पांच राशि वालों को मिलने वाली है तरक्की

locationइंदौरPublished: Aug 16, 2018 11:24:02 am

Submitted by:

amit mandloi

जानिए किस राशि वालो को मिल सकते है विवाह के लिए प्रस्ताव

rashi

बुधवार के दिन कन्या राशि में होगा चंद्रमा, इन पांच राशियों को मिलेगी जॉब और बिज़नेस में तरक्की

इंदौर. बुधवार का दिन भगवान बुद्धि के देवता श्री गणेशा का दिन है। आज बुधवार को चंद्रमा कन्या राशि में रहेगा। उत्तराफाल्गुनी और हस्त नक्षत्र होने से कमीशन, मीडिएटरशिप, दलाली और बैंकिंग सेक्टर से जुडे़ लोगों के लिए काफी लाभदायक है। ज्योतिष गुलशन अग्रवाल के अनुसार आज रवियोग बनने के कारण इन्वेस्टमेंट और खरीददारी करने के लिए दिन शुभ है। इसके साथ ही वर्धमान, आनंद और शिवा योग भी बन रहे हैं। इन 4 शुभ योगों का फायदा मेष, वृष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु और मकर राशि वाले लोगों को मिलेगा। इनके अलावा मिथुन, कन्या, तुला, कुंभ और मीन वालों को दिनभर संभलकर रहना होगा।
मेष – बिजनेस में नई योजनाएं बनेंगी। अाज मेष राशि वाले लोगों को पार्टनर से सहयोग और पैसा मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। पुरानी परेशानियों का कोई समाधान भी आपको मिल सकता है। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। मेहनत से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। बिजनेस भी अच्छा चलेगा। आज होने वाली आमदनी में से कुछ पैसा आप भविष्य के लिए बचा सकते हैं।
वृषभ– आज वृष राशि वाले व्यापारियों के लिए फायदे का समय है। निवेश का अच्छा लाभ मिलेगा। इस राशि के अविवाहित लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। करियर के मामले में अचानक कोई खुशखबरी मिल सकती है। खर्चे पर भी नियंत्रण रखें।
मिथुन – आज मिथुन राशि वाले लोग जोखिम भरे सौदे करने से बचे। आज किसी को पैसा उधार देना भारी पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आप पूरी तरह अनुशासित रहें। आज आप किसी मामले में ज्यादा जिद करेंगे, तो परेशान हो सकते हैं। जल्दबाजी या हड़बड़ी में भी आप खुद का नुकसान करवा सकते हैं।
कर्क – आज कर्क राशि वाले लोगों को परिवार का सहयोग मिलेगा।निवेश या पैसों से जुड़े कुछ रोचक मौके मिल सकते हैं। नए विचार भी आपके सामने आते जाएंगे। योजना बनाने और फैसले करने के लिए दिन अच्छा है। किसी गुरु या बुजुर्ग से आपको सही सलाह मिल सकती है। किसी तरह का दबाव महसूस करते आ रहे हैं, तो हो सकता है आपका दबाव भी कम हो जाए।
सिंह – आज सिंह राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन शुभ है।बिजनेस में सफलता और फायदा मिलेगा। अपना काम खुद निपटाएं, तो सफल रहेंगे। आप दूसरों की बात ध्यान से सुनें। पुरानी चिंताओं और हर तरह की नकारात्मकता को दिमाग से निकाल देंगे, तो स्थितियां आपके लिए सहज हो जाएगी। आप आज सामने आने वाले अवसरों का फायदा उठा सकेंगे।
कन्या – आज कन्या राशि वाले नौकरीपेशा लोगों को संभलकर रहना होगा। विवाद की स्थिति बन सकती है। लापरवाही में आप कोई ऐसा फैसला भी कर सकते हैं, जो खुद आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। काम से फुर्सत शायद ही मिल सके। दिन सेहत के लिए ठीक नहीं है। पेट खराब हो सकता है, मानसिक तनाव भी रहेगा।
तुला – आज तुला राशि वाले लोगों का खर्चा बढ़ सकता है। आपकी राशि के लिए चंद्रमा की स्थिति ठीक नहीं है, लेकिन आज आप दूसरों के निर्देश मानने से परेशान हो सकते हैं। ज्यादा आक्रामक न हों, वरना विवाद भी हो सकता है। सावधान रहें। कोई फैसला अपनी कल्पना के आधार पर न करें तो ही अच्छा है। सेहत पर ध्यान दें।
वृश्चिक – आज वृश्चिक राशि वाले लोगों को बिजनेस में नई योजनाओं से फायदा हो सकता है। मेहनत के अनुसार नतीजे मिल सकते हैं। चंद्रमा की स्थिति आपकी राशि के लिए ठीक रहेगी। आपको किए गए कामों का पूरा फायदा मिल सकता है। आप शांत होकर विचार करें और अपने काम पर कॉन्सन्ट्रेट करें। आप घर से ही कोई काम या बिजनेस शुरू करने के बारे में विचार करेंगे।
धनु– आज धनु राशि वाले लोगों को धन लाभ हो सकता है। दिन अच्छा है। चंद्रमा गोचर कुंडली के कर्म भाव में रहेगा। हर काम अच्छी तरह निपट सकता है। ऑफिस में बातचीत में भी सफलता मिलेगी। पुरानी तारीखें, लेन-देन और जमा राशि को एक बार देख लें। आज आपको धन लाभ भी हो सकता है। शांत रहें। नए लोगों से भी मुलाकात होने के योग हैं।
मकर – आज मकर राशि वाले लोगों को अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। नौकरी संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा है। चंद्रमा गोचर कुंडली के भाग्य भाव में रहेगा। थोड़ी-सी कोशिश से आपका पद या वेतन बढ़ सकता है। सूचना, मीडिया, कम्प्यूटर क्षेत्र के लोगों को नई नौकरी का मौका मिल सकता है। पैसों से जुड़े किसी मामले को लेकर किसी व्यक्ति से बहुत रोचक मुलाकात हो सकती है।
कुंभ– आज कुंभ राशि वाले लोगों का खर्चा बढ़ने के योग बन रहे हैं। जिम्मेदारियों का बोझ आप पर ज्यादा हो सकता है। कोई गुप्त बात या आपका ही राज उजागर हो सकता है। दूसरों की रुकावटों और व्यवहार के कारण काम में मन नहीं लगेगा।
मीन – आज मीन राशि वाले लोग कर्जा लेना चाहते हैं तो एक दो दिन रुक जाएं। आपके कुछ काम भी अधूरे रह सकते हैं। आपका व्यवहार कई बार नियंत्रण से बाहर हो सकता है। आज आप किसी भी तरह का जोखिम न लें। पैसों के मामले पर कोई विवाद होने की भी संभावना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो