scriptRepublic Day : इंदौर में मुख्यमंत्री कमल नाथ और निर्भया के माता-पिता फहराएंगे तिरंगा | rebuplic day cm kamalnath and nirbhaya mother father flag hosting | Patrika News

Republic Day : इंदौर में मुख्यमंत्री कमल नाथ और निर्भया के माता-पिता फहराएंगे तिरंगा

locationइंदौरPublished: Jan 25, 2020 03:58:32 pm

पूरा देश आज मना रहा है गणतंत्र दिवस

Republic Day : इंदौर में मुख्यमंत्री कमल नाथ और निर्भया के माता-पिता फहराएंगे तिरंगा

Republic Day : इंदौर में मुख्यमंत्री कमल नाथ और निर्भया के माता-पिता फहराएंगे तिरंगा

इंदौर. पूरा देश रविवार को गणतंत्र दिवस मना रहा है। शहर में भी राष्ट्रीय पर्व को लेकर उत्साह का माहौल है। इंदौर में प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ ध्वजारोहण करेंगे। मुख्यमंत्री कांग्रेस पार्टी कार्यालय गांधी भवन पर सुबह 8.30बजे तिरंगा झंडा फहराएंगे। 9 बजे नेहरू स्टेडियम में झंडा वंदन, संबोधन और मार्च पास्ट कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुबह 10.15 से 11 बजे तक झांकी और उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कृत करेंगे। भाजपा कार्यालय, स्कूलों सहित शहरभर में जगह-जगह झंडावंदन के कार्यक्रम होंगे। नेहरू स्टेडियम में होने वाले मुख्य समारोह के लिए कई दिनों से विभिन्न तैयारियां चल रही थीं।
निर्भया के माता-पिता फहराएंगे तिरंगा

निर्भया के माता-पिता और उसका मुकदमा लडऩे वाली वकील सीमा कुशवाह रविवार सुबह 11.00 बजे रीगल तिराहे पर देश का सबसे बड़ा तिरंगा फहराएंगे। वे अपना समूह द्वारा आयोजित तिरंगा अभियान के विशेष मेहमान हांेगे। इस विशाल ध्वजारोहण में देश के कोने-कोने से उन हस्तियों को शामिल किया जाता है, जिन्होंने देश और देशवासियों की रक्षा में अपनी जान की बाजी लगाई हो। गौरतलब है कि तिरंगा अभियान के तहत ध्वजारोहण के साथ ही हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो