Indore News : नगर निगम में टूटा रिकॉर्ड, एक दिन में आया 40 करोड़ रुपए टैक्स
इंदौरPublished: Nov 13, 2022 10:58:37 am
नेशनल लोक अदालत में अभी तक का सबसे बड़ा वसूली आंकड़ा


Indore News : नगर निगम में टूटा रिकॉर्ड, एक दिन में आया 40 करोड़ रुपए टैक्स
इंदौर. नगर निगम ने बकाया टैक्स वसूली को लेकर रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कल एक ही दिन में 40 करोड़ रुपए से अधिक बकाया संपत्तिकर, जलकर और डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन शुल्क जमा हुआ है। नेशनल लोक अदालत में वसूली का अभी तक यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके लिए निगम राजस्व विभाग प्रभारी सुबह से देर रात तक जोन-जोन पर घूमते रहे। महापौर और निगमायुक्त ने भी जोन पर पहुंचकर करदाताओं से मुलाकात कर व्यवस्थाओं को जायजा लिया।