scriptमकान विवाद में रिश्तेदार ने युवक को चाकू मारा | relatives stabbed youth | Patrika News

मकान विवाद में रिश्तेदार ने युवक को चाकू मारा

locationइंदौरPublished: Sep 14, 2019 11:27:04 am

Submitted by:

Manish Yadav

पुलिस ने दर्ज किया हत्या का प्रयास का केस, मकान को लेकर उनके बीच में विवाद चल रहा है, कल एक पक्ष मिस्त्री को लेकर आया

Marpit

Marpit

इंदौर। सदर बाजार थाना क्षेत्र की अहिल्या पल्टन में युवक पर उसके ही रिश्तेदारों ने कातिलाना हमला कर दिया। बताया जाता है कि मकान को लेकर उनके बीच में विवाद चल रहा है। कल एक पक्ष मिस्त्री को लेकर आया और इस बात को लेकर विवाद हुआ और बदमाशों ने युवक को चाकू से हमला कर दिया।
पुलिस के अनुसार रजिया बी निवासी अहिल्या पल्टन की शिकायत पर वहीं रहने वाले सोहेल कुरैशी और सलीम कुरैशी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। आरोपितों ने महिला के पति नौशाद अहमद (44) पर चाकू से हमला कर दिया। टीआई अजय वर्मा के मुताबिक दोनों ही पक्ष रिश्तेदार हैं। दोनों के बीच पैतृक मकान को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों ही पक्ष मकान पर अपना हक बता रहे हैं। कल आरोपित पक्ष मिस्त्री को लेकर मकान पर आया था। वहां पर नौशाद ने आपत्ति जताई। इस बात को लेकर विवाद हुआ और आरोपितों ने चाकू से हमला कर दिया। नौशाद के पेट में चाकू लगा है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। चाकूबाजी की सूचना पर पुलिस का दल भी वहां पर पहुंच गया था। पुलिस ने घायल की पत्नी के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और कार्रवाई की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो