scriptसेवा को मिला सम्मान | Republic day | Patrika News

सेवा को मिला सम्मान

locationइंदौरPublished: Jan 27, 2022 08:18:52 pm

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारी व समाजसेवियों को किया सम्मानित
 

सेवा को मिला सम्मान
इंदौर. सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों ने सालभर अपने काम को मेहनत से किया। अतिरिक्त प्रयासों से अपने कार्यक्षेत्र की तस्वीर बदली। वहीं, समाजसेवी शहर की विपदा के समय मदद के लिए खड़े रहे। एेसे ही कमर्ठ लोगों की सरकार ने पहचान की ताकि दूसरों को भी प्रेरणा मिले। २६ जनवरी को नेहरू स्टेडियम में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एेसे ही लोगों को सम्मानित किया।
सीएम हेल्पलाइन के स्टार परफॉर्मर
जितेन्द्र सिंह रघुवंशी, आरटीओ

आरटीओ जितेन्द्र सिंह हर महीने सीएम हेल्पलाइन के स्टार परफॉर्मर रहे। माह की रेटिंग में शिकायतों को हल करने का प्रतिशत हर बार ९० प्रतिशत से ऊपर रहा। यहां तक कि उनका फोटो सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर भी डाला गया। रघुवंशी के काम को देखते हुए सीएम ने सम्मानित किया।
वाटर प्लस, गारबेज फ्री में प्रमुख भूमिका
गोयल, चौधरी, तोमर और दुबे – नगर निगम
सफाई का पंच लगाने पर स्वच्छ भारत मिशन की कोर कमेटी के सदस्य कार्यपालन यंत्री अनूप गोयल, अमित दुबे, रश्मि चौधरी और श्रद्धा तोमर को सम्मानित किया गया। इस टीम ने वाटर प्लस, गारबेज फ्री सिटी और सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज को मूर्त रूप देने के लिए काम किया। इस काम की बदौलत ही शहर स्वच्छता में अव्वल आ पाया।
गुमशुदा बालिकाओं को ढूंढा
अनिला पाराशर, एसआई, छत्रीपुरा थाना
अनिला ने ऊर्जा डेस्क पर रहते हुए महिला अपराधों को हल करने और मदद करने के मामले में उत्कृष्ट कार्य किया है। अनिला ने अपराधों को कम करने में सराहनीय भूमिका निभाई, इसलिए उन्हें सीएम ने सम्मानित किया। अनिला कहती है मेरे काम की प्रति लगनशीलता को देखते हुए मुझे सम्मान मिला इसे आगे भी जारी रखूंगी
2 लाख 83 हजार वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड
रूपाली जैन, अध्यक्ष, संस्था प्रवेश
रूपाली ने करीब 300 वॉलेंटियर्स इकट्ठा कर 2 लाख 83 हजार लोगों को वैक्सीन लगवाई। जैन ने उन जगहों पर ज्यादा फोकस किया, जहां लोग वैक्सीन के लिए जागरूक नहीं थे। सीएम शिवराज सिंह चौहान इनके प्रयासों से बेहद प्रभावित हुए। सीएम ने सम्मान करने के साथ ही इनको अपने साथ पौधरोपण में शामिल किया।
वैक्सीनेशन में निभाई भूमिका
अनिल भंडारी, समाजसेवी
समाजसेवी अनिल भंडारी कोरोनाकाल में सक्रिय रहे। प्रशासन और निगम के साथ ही आम जनता की भी बढ़-चढक़र मदद की। वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही व्यवस्थाओं का भी सहयोग किया। सीएम ने उन्हें भी सम्मानित किया।
कोविडकाल में किया बेहतर काम
हिमांशु शाह, लघु उद्योग भारती
लघु उद्योग भारती संस्था और विशाल फॉर्मासियूटिकल लैबोरेटरीज द्वारा स्वयं के व्यय-व्यवस्था से सर्वाधिक समय ६ माह तक वैक्सीनेशन शिविर लगाया। शिविर से श्रमिकों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया। मौके मदद भी की गई। इसके लिए हिमांशु शाह को सम्मानित किया गया।
उद्योगपतियों को मिला सम्मान
प्रमोद डफरिया, योगेश मेहता – एआइएमपी
एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज द्वारा कोविड काल में किए गए सराहनीय सेवा कार्य और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। एआइएमपी की ओर से अध्यक्ष प्रमोद डफरिया और उपाध्यक्ष योगेश मेहता ने प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी ग्रहण की। इस अवसर पर एसोसिएशन के सहसचिव तरुण व्यास और अनिल पालीवाल मौजूद थे।
कोरोनाकाल में घर तक पहुंचाई मदद
श्री अग्रवाल केंद्रीय समिति
श्री अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति द्वारा कोरोनाकाल में जरुरतमंदों को राशन एवं भोजन का वितरण किया। वहीं, वैक्सीनेशन प्रभावी भूमिका निभाई। लोगों को घर बैठे ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराने जैसे सेवा कार्य भी किए गए। समिति के अध्यक्ष गोविंद सिंघल एवं महामंत्री पवन सिंघल को सीएम ने सम्मानित किया।
दिव्यांगों की उत्कृष्ट सेवा को सम्मान
युगपुरूष धाम संचालक मंडल

पंचकुंइया स्थित युगपुरुष स्वामी परमानंद गिरि महाराज द्वारा स्थापित युग पुरुषधाम बौद्धिक विकास केन्द्र की अध्यक्ष जानवी पवन ठाकुर, सचिव तुलसी धनराज शादीजा और प्राचार्य अनिता शर्मा को दिव्यांग एवं अनाथ बच्चों की उत्कृष्ट सेवा के लिए सीएम ने सम्मानित किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो