scriptसंघ के स्वयंसेवकों को गांधी प्रतिमा पर श्रद्धांजली देता देख, ये बोले कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजयसिंह | RSS Pays Tribute to Gandhiji, Congress Leader Digvijay Singh Said that | Patrika News

संघ के स्वयंसेवकों को गांधी प्रतिमा पर श्रद्धांजली देता देख, ये बोले कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजयसिंह

locationइंदौरPublished: Oct 02, 2019 11:45:47 am

Submitted by:

Mohit Panchal

कांग्रेस की सर्व धर्म प्रार्थना सभा में कहा – कुछ लोग गांधीजी की विचारधारा को हथियाना चाहते हैं

संघ के स्वयंसेवकों को गांधी प्रतिमा पर श्रद्धांजली देता देख, ये बोले कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजयसिंह

संघ के स्वयंसेवकों को गांधी प्रतिमा पर श्रद्धांजली देता देख, ये बोले कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजयसिंह

इंदौर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की १५० वी जयंति पर संघ के स्वयंसेवकों ने घोष बजाकर श्रद्धांजली दी। ये नजारा प्रभात फैरी में मुख्यअतिथि के तौर पर शामिल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजयसिंह ने भी देखा। कांग्रेस की सर्व धर्म प्रार्थना सभा में उनसे रहा नहीं गया। बोल पड़े कि कुछ लोग गांधीजी की विचारधारा को हथियाना चाहते हैं।
संघ के स्वयंसेवकों ने 150 वी जयंति पर बापू को श्रद्धांजलि दी। 21 स्वयंसेवकों का घोष दल सुबह 7.20 बजे रीगल तिराहा पहुंचा। घोष विभाग प्रमुख अनिल पंचवाल ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और घोष पर प्रस्तृति दी। विभिन्न वाद्य यंत्रों के जरिए शिव रंजनी, तिलंग, श्रीराम, सोनभद्र और चेतक रचनाओं का वादन किया।
संघ का ये आयोजन जब चल रहा था तब गांधी प्रतिमा के सामने से सरकारी प्रभात फैरी भी निकली जिसके मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजयसिंह भी मौजूद थे। सिंह बाद में कांग्रेस की सदभावना सर्वधर्म प्रार्थना सभा में पहुंचे।
भाषण के दौरान वे बोले कि अहिंसा के पुजारी, सद्भावना व सत्य के मार्ग पर चलने वाले महात्मा गांधी के विचारों को कुछ लोग हथियाना चाहते है। कांग्रेस इसका विरोध करती है। आज गांधीजी के विचारों की देश को जरूरत है। हमें उसे आगे बढ़ाना है। कांग्रेसजनों से अह्वान करते हैं कि सत्य, अहिंसा, सद्भावना के मार्ग पर चले और पार्टी के आगे बढ़ाए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो