scriptसफाई व्यवस्था ध्वस्त, काम करने वाले कर्मचारी ही नहीं | RTO | Patrika News

सफाई व्यवस्था ध्वस्त, काम करने वाले कर्मचारी ही नहीं

locationइंदौरPublished: Jul 20, 2021 07:38:38 pm

जगह-जगह पड़ा रहता है कचरा

सफाई व्यवस्था ध्वस्त, काम करने वाले कर्मचारी ही नहीं
इंदौर. आरटीओ कार्यालय में अंदर-बाहर कचरा और गंदगी देखी जा सकती है। रोज सफाई नहीं हो पाती है। यहां आने वाले सैकड़ों आवेदकों को गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। कार्यालय परिसर में कुत्ते भी घूमते हैं, एेसा इसलिए हो रहा है कि क्योंकि रोज कार्यालय में सफाई नहीं हो रही है। सफाई करने वाली जिस कंपनी को ठेका दिया था, उसने काम नहीं शुरू किया।
आरटीओ कार्यालय में लाइसेंस, फिटनेस, परमिट, ट्रांसफर समेत कई कामों के लिए रोजाना करीब ७०० से ज्यादा लोग आते हैं। कार्यालय में जगह-जगह कचरा बिखरा पड़ा रहता है। फर्श पर भी गंदगी पसरी रहती है। डस्टबिन का कचरा बाहर तक पड़ा रहता है। कई हिस्सों में तो बदबू भी आती है। गंदगी के कारण कुत्ते यहां-वहां घूमते रहते हैं। गंदगी का नजारा ग्राउंड फ्लोर से लेकर पहली मंजिल देखा जा सकता है। एेसा ही हाल बाहर और ट्रायल टै्रक के सामने वाले भवन का भी है।
दरअसल, पहले परिवहन विभाग की सफाई का ठेका कर्मचारियों की संख्या के आधार पर होता था। २ लोगों का ही ठेका होता था। २ कर्मचारियों द्वारा इतने बड़े ऑफिस की सफाई नहीं हो पाने से कोई रुचि नहीं लेता था। आरटीओ जितेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया, बीते साल जिस कंपनी को ठेका मिला, उसने काम शुरू नहीं किया। अब ५ सफाईकर्मियों के लिए ठेका जारी किया है। फिलहाल कर्मचारी-अधिकारी अपने स्तर पर सफाई कराते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो