scriptसंघ प्रमुख मोहन भागवत ने किया चुनाव परिणाम पर मंथन, वन टू वन चर्चा | Sangh chief Mohan Bhagwat did churning on election results | Patrika News
इंदौर

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने किया चुनाव परिणाम पर मंथन, वन टू वन चर्चा

चुनिंदा पदाधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की।

इंदौरFeb 22, 2019 / 02:36 pm

हुसैन अली

mohan bhagwat

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने किया चुनाव परिणाम पर मंथन, वन टू वन चर्चा

इंदौर. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को संघ विस्तार को लेकर चुनिंदा पदाधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। राऊ स्थित एक निजी स्कूल में अलग-अलग प्रांत से जुड़े केंद्रीय पदाधिकारियों के वन टू वन बैठक कर भागवत ने संघ विस्तार सहित शाखाओं की संख्या और समाज के विभिन्न वर्गों से स्वयं सेवक तैयार करने से जुड़े मुद्दे पर वन टू वन चर्चा की। केंद्रीय पदाधिकारियों के साथ दिनभर चले चर्चा के दौरान के बाद शुक्रवार को भागवत प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक लेंगे। मिली जानकारी के अनुसार यह बैठक भी संघ विस्तार से जुड़े मुद्दों पर होगी। सुबह 9 बजे से शुरू होने वाली बैठक के बाद देर शाम भागवत के इंदौर से जाने की संभावना है। मिली जानकारी के दौरान बैठक में कुछ पदाधिकारियों ने तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणामों पर अपने विचार रखे, लेकिन भागवत ने सिर्फ संघ विस्तार को ही प्राथमिकता दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो