scriptसांवेर उपचुनाव नतीजे : तुलसी की निर्णायक बढ़त पर जश्न का माहौल, आतिशबाजी कर मनाई दिवाली | Sanveer by-election results: celebrating Diwali's decisive lead | Patrika News

सांवेर उपचुनाव नतीजे : तुलसी की निर्णायक बढ़त पर जश्न का माहौल, आतिशबाजी कर मनाई दिवाली

locationइंदौरPublished: Nov 10, 2020 01:35:58 pm

ढोल-नगाड़े और आतिशबाजी के बीच थिरके भाजपाइ

सांवेर उपचुनाव नतीजे : तुलसी की निर्णायक बढ़त पर जश्न का माहौल, आतिशबाजी कर मना ली दिवाली

सांवेर उपचुनाव नतीजे : तुलसी की निर्णायक बढ़त पर जश्न का माहौल, आतिशबाजी कर मना ली दिवाली

इंदौर. सांवेर उपचुनाव के नतीजे अब अपने निर्णायक मोड़ की ओर बढ़ रहे हैं। तुलसी सिलावट ने अपने प्रतिद्वंदी प्रेमचंद गुड्डू से निर्णायक बढ़त बना ली है। भाजपा प्रत्याशी तुलसी सिलावट को जीत की ओर बढ़ता देख भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। भाजपा कार्यालय से लेकर नेहरू स्टेडियम के बाहर तक बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता जश्न मना रहे हैं। दिवाली पूर्व भाजपा आतिशबाजी कर अपनी खुशी जता रही है। कार्यकर्ता और नेता ढोलक की थाप नृत्य करते देखे जा सकते हैं।
सांवेर उपचुनाव नतीजे : तुलसी की निर्णायक बढ़त पर जश्न का माहौल, आतिशबाजी कर मना ली दिवाली
7वें राउंड में तुलसी सिलावट 12 हजार 716 मतों से आगे चल रहे हैं। सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना के परिणाम शाम 4 बजे तक आ सकते हैं। 14 टेबलों पर 28 राउंड में मतगणना होगी। 2 लाख 10 मतों की गिनती की जा रही है। 172 कर्मचारी मतगणना कार्य में लगे हुए।
सांवेर उपचुनाव नतीजे : तुलसी की निर्णायक बढ़त पर जश्न का माहौल, आतिशबाजी कर मना ली दिवाली
सुबह 7 बजे से ही मतगणना एंजेटों का प्रवेश शुरू कर दिया गया था। करीब 7.41 बजे निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक और उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम खोला गया। सांवेर विधानसभा में 78.01 प्रतिशत मतदान हुआ है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना का काम शुरू हो चुका है। नेहरू स्टेडियम में चल रही मतगणना स्थल की कैमरे से निगरानी रखी जा रही है। मतगणना स्थल पर भारी पुलिस का भी बंदोबस्त किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो