script

Mp By Election: कमलनाथ ने शिवराज सिंह से मांगा 7 माह का हिसाब

locationइंदौरPublished: Oct 23, 2020 02:41:49 pm

Submitted by:

Manish Gite

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सांवेर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू के लिए सभा को संबोधित किया…।

kamalnath.png

 

इंदौर। जिले की सांवेर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला। सांवेर सीट से कांग्रेस के प्रेमचंद गुड्डू चुनाव मैदान में है, उनका मुकाबला भाजपा में शामिल हुए तुलसी सिलावट से है।

सांवेर उपचुनाव में सियासत चरम पर है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सांवेर के ग्राम पाल काकरिया में शुक्रवार को पहुंचे। उन्होंने अपने संबोधन में भाजपा के प्रत्याशियों को गद्दार बताते हुए शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला।


कमलनाथ ने कहा कि 2018 में शिवराज सिंह चौहान को जनता ने विदा किया था। आपने ही कांग्रेस को वोट देकर कांग्रेस की सरकार बैठाई थी, और हमने आपके ही वोट से ही सरकार बनाई थी। किसानों की आत्महत्या में मध्यप्रदेश नंबर 1, महिला अत्याचार में मध्यप्रदेश नंबर वन, भ्रष्टाचार में नंबर वन, ऐसी सरकार हमें सौंपी थी। जिसने 15 साल किसानों का चेहरा नहीं देखा, बेरोजगारों की नहीं सुनते थे। 15 हजार घोषणाएं कर दीं। जनता ने इन्हें अच्छी तरह से पहचान लिया था और घर बैठा दिया था।

 

सबसे ज्यादा पैसा मध्यप्रदेश को दिलाया

शिवराज सिंह जी मैं आपको चैलेंज करता हूं कि जब में केंद्र में मंत्री था कि आप मेरे पास आते थे, कान खोलकर सुन लीजिए, आपने ही मुझे धन्यवाद दिया था कि सबसे ज्यादा पैसा मैं मध्यप्रदेश में ही दिया था। आज जो चार लेन जो बन रही है उसका पैसा मैंने दिया था। आप इनकार करके बताइए। जब मैं शहरी विकास मंत्री था तो सबसे ज्यादा पैसा मध्यप्रदेश को मिला।

 

7 माह का ही हिसाब दो शिवराज

कमलनाथ ने कहा कि जब माफिया के खिलाफ अभियान चलाया था तो आपके पेट में दर्द होने लगा। मैंने मिलावट खोरों और माफिया के खिलाफ अभियान चलाया। शिवराजजी आपको नौजवान पहचान रहा है। कमलनाथ ने कहा कि अपने 15 सालों का हिसाब दो, पिछले 7 माह में जो कबाड़ा किया है, उसका हिसाब दो, जो सौदेबाजी की है उसका हिसाब दो। पिछले सात माह में क्या बदला। जनता सब समझ गई है।

 

सिंधिया को बताया गद्दार

इससे पहले, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने भी सभा को संबोधित करते हुए राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादि्तय सिंधिया पर हमला बोला। उन्होंने सिंधिया को गद्दार बताते हुए कहा कि वे एक महिला के साथ खड़े हैं, लेकिन इतने बाकी महिलाओं के साथ क्यों नहीं खड़े हैं। पटवारी ने शिवराज सरकार पर कई आरोप लगाए।

https://twitter.com/INCMP/status/1319543133797937152?ref_src=twsrc%5Etfw

सुवासराः बेरोजगारी, महिला अत्याचार और भ्रष्टाचार में नंबर-1 है मध्यप्रदेश

इससे पहले, कमलनाथ ने मंदसौर जिले की सुवासरा सीट के प्रत्याशी राकेश पाटीदार के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने जो संविधान बनाया कि जब किसी विधायक की मृत्यु होगी तो उपचुनाव होगा, लेकिन बाबा साहब अंबेडकर ने कभी सपने में नहीं सोचा था कि कभी ऐसा समय भी देश में आएगा कि बोली बोल लो और उपचुनाव हो जाएगा। देश में 60 में से 28 सीटें मध्यप्रदेश में है, जिस पर उपचुनाव हो रहा है।

 

 

https://twitter.com/INCMP/status/1319510346709692416?ref_src=twsrc%5Etfw

कमलनाथ ने कहा कि हमारी सरकार 15 माह की थी। ढाई माह लोकसभा चुनाव में गए, एक महिना सौदेबाजी में गया। मेरे पास तो सिर्फ 11 माह ही बचे थे। शिवराजजी कहते हैं कि 15 माह का हिसाब तो, मैं कहता हूं शिवराजजी आप दो 15 साल का हिसाब। नाथ ने कहा कि बेरोजगारी में नंबर वन, महिला अत्याचार में प्रदेश नंबर वन। भ्रष्टाचार में भी नंबर वन। कौनसी चुनौती मेरे सामने नहीं थी। हमारे किसान का जन्म कर्ज में होता है, मौत भी कर्जे में होती है।

नाथ ने कहा कि हमने कर्ज माफ करनी की शुरुआत की और शिवराजजी कहते रहे कि कर्ज माफ नहीं हुआ। झूठ है। विधानसभा में कहना पड़ा कि 27 लाख किसानों का कर्ज माफ हुआ है। शिवराज सिंह ने 15 हजार घोषणाएं कर दी, अब भी बाज नहीं आ रहे हैं। मैं तो हमेशा कहता हूं वे नारियल जेब में लेकर घूमते हैं, अब तो यह कहता हूं कि ट्रक में नारियल रखकर घूम रहे हैं। शिवराजजी को मुंबई जाकर एक्टिंग कर लेना चाहिए।

 

ट्रेंडिंग वीडियो