इंदौर

सांवेर उपचुनाव मतगणना का 12वां राउंड : भाजपा के तुलसी सिलावट 22 हजार 454 वोटों से आगे

भाजपा के तुलसी सिलावट और कांग्रेस के प्रेमचंद गुडड् के भाग्य का आज होगा फैसला
 
 
 
 
 
 
 

इंदौरNov 10, 2020 / 03:50 pm

हुसैन अली

सांवेर उपचुनाव रिजल्ट : भाजपा के तुलसी सिलावट 2 हजार वोटों से चल रहे आगे

इंदौर. प्रदेश की सबसे चर्चित और प्रतिष्ठापूर्ण सांवेर विधानसभा सीट का फैसला आज होने जा रहा है। मुख्य मुकाबला भाजपा के तुलसी सिलावट और कांग्रेस के प्रेमचंद गुड्डू के बीच है। 12वें राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। तुलसी सिलावट अपने प्रतिद्वंदी प्रेमचंद गुड्डू से 22 हजार 454 वोटों से आगे चल रहे हैं। सिलावट को 60 हजार 1 मत प्राप्त हुए है वहीं प्रेमचंद गुड्डू को 37 हजार 547 वोट मिले हैं। सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना के परिणाम शाम 6 बजे तक आ सकते हैं। 14 टेबलों पर 28 राउंड में मतगणना होगी। 2 लाख 10 मतों की गिनती की जा रही है। 172 कर्मचारी मतगणना कार्य में लगे हुए है। सुबह 7 बजे से ही मतगणना एंजेटों का प्रवेश शुरू कर दिया गया था। करीब 7.41 बजे निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक और उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम खोला गया। सांवेर विधानसभा में 78.01 प्रतिशत मतदान हुआ है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना का काम शुरू हो चुका है। नेहरू स्टेडियम में चल रही मतगणना स्थल की कैमरे से निगरानी रखी जा रही है। मतगणना स्थल पर भारी पुलिस का भी बंदोबस्त किया गया है।

Home / Indore / सांवेर उपचुनाव मतगणना का 12वां राउंड : भाजपा के तुलसी सिलावट 22 हजार 454 वोटों से आगे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.