scriptकई शुभ संयोग के साथ आएगा सावन, इन उपायों से महादेव हो जाएंगे प्रसन्न | sawan will come with many shubh yog, pujan vidhi of shiv in hindi | Patrika News

कई शुभ संयोग के साथ आएगा सावन, इन उपायों से महादेव हो जाएंगे प्रसन्न

locationइंदौरPublished: Jul 06, 2019 05:09:33 pm

सावन माह की शुरुआत 17 जुलाई से हो रही है। इस बार यह माह कई सारे संयोग के साथ आ रहा है।

indore

कई शुभ संयोग के साथ आएगा सावन, इन उपायों से महादेव हो जाएंगे प्रसन्न

इंदौर. सावन माह की शुरुआत 17 जुलाई से हो रही है। इस बार यह माह कई सारे संयोग के साथ आ रहा है। माह की शुरुआत ही वज्र और विष कुंभ योग से हो रही है। 30 दिन के इस सावन में चार सोमवार आएंगे। तीसरे सोमवार को त्रियोग का संयोग रहेगा जो विशेष फलदायी होगा। सावन भगवान भोलेनाथ का माह है, इसलिए उनकी विशेष आराधना से कई सुखदायी फल प्राप्त होंगे। घर-संसार खुशियों से भरा रहेगा।
सावन में बन रहे ये संयोग बन

हरियाली अमावस्या पर पंच महायोग

indore
1 अगस्त को हरियाली अमावस्या पर पंच महायोग का संयोग बन रहा है। ज्योतिषियों की मानें तो यह संयोग 125 साल में बन रहा है। इस दिन पहला सिद्धि योग, दूसरा शुभ योग, तीसरा गुरु कुस्यामृत योग, चौथा सर्वार्थ सिद्धि योग और पंाचवा अमृत सिद्धि योग का संयोग है। पंच महायोग में कुल के देवी-देवता तथा मां पार्वती की पूजा मनोवांछित फल पाने के लिए की जाती है।
सोमवार को नाग पंचमी का संयोग

indore
इस साल नागपंचमी 5 अगस्त सोमवार को है। 20 साल बाद ऐसा योग बन रहा है। इससे पहले सावन माह में सोमवार को नागपंचमी का संयोग 16 अगस्त 1999 को बना था। अगली बार 21 अगस्त 2023 को यह योग बनेगा। नागपंचमी पर सोमवार की युक्ति अनिष्ट ग्रहों की शांति के लिए सर्वोत्तम मानी गई है।
स्वतंत्रता दिवस पर रक्षाबंधन का संयोग

indore
राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को चंद्र प्रधान श्रवण नक्षत्र में रक्षाबंधन का संयोग बन रहा है। 19 साल पहले 2000 में ऐसा योग बना था। ज्योतिषियों के अनुसार रात 9 बजे के बाद पंचक शुरू होगा इसलिए इससे पूर्व राखी बंधवाने का मुहूर्त श्रेष्ठ हैं।
सावन में इस तरह करें भोलेनाथ को प्रसन्न

– सावन में रोज 21 बिल्वपत्रों पर चंदन से ओम नम: शिवाय लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं।

– अगर घर में कोई परेशानी हो तो सावन में रोज सुबह घर में गोमूत्र का छिडक़ाव करने के साथ ही गुग्गुल धूप जलाएं।
– विवाह में आ रही अड़चन दूर करने के लिए सावन में रोज शिवलिंग पर केसर मिला दूध चढ़ाएं।

– सावन में रोज नंदी (बैल) को हरा चारा खिलाएं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आएगी और मन प्रसन्न रहेगा।
– सावन में गरीबों को भोजन कराने से आपके घर में कभी अन्न की कमी नहीं होगी।

– सावन में रोज सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निपट कर मंदिर जाएं और भगवान शिव का जल से अभिषेक करने के साथ ही काले तिल अर्पण करें। इसके बाद मंदिर में कुछ देर बैठकर मन ही मन में ओम नम: शिवाय का जाप करें।
– सावन में किसी नदी या तालाब जाकर आटे की गोलियां मछलियों को खिलाएं और मन में शिव का ध्यान करते रहें। यह धन प्राप्ति का सबसे आसान उपाय है।

सावन की शुरुआत से पहले खंडग्रास चंद्रग्रहण
indore
सावन मास प्रारंभ होने के पूर्व 16 व 17 जुलाईकी मध्य रात्रि को खंडग्रास चंद्रग्रहण का योग है। यह चंद्रग्रहण समग्र भारत में दिखाई देगा। ग्रहण का सूतक 16 जुलाई को दोपहर 4.32 बजे से शुरू हो जाएगा। ग्रहण का स्पर्श 17 जुलाई की रात्रि 1.32 बजे होगा। ग्रहण मध्यकाल 3.01 बजे व ग्रहण का मोक्ष 4.30 बजे होगा। सूतक अवस्था में भोजन करना व सोना शास्त्रों के अनुसार वर्जित रहेगा। बालक, वृद्ध, रोगी, गर्भवती महिलाएं ग्रहण आरंभ होने के 5 घंटे पूर्व यानी रात्रि 8 .32 बजे तक सात्विक भोजन पदार्थ, आवश्यक मात्रा में पेय पदार्थग्रहण कर सकती है। ग्रहण की समयावधि 2 घंटे 58 मिनट की रहेगी। इस बीच ईष्ट आराधना, ध्यान व जाप करने से अनंत गुना पुण्य प्राप्त होता है। पं. हिमांशु शुक्ल के अनुसार यह ग्रहण उत्तराषाढ़ नक्षत्र व धनु राशि में होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो