scriptस्कूल टीचर ने दोस्ती से किया इंकार, सिरफिरा पहुंच गया घर, घंटी बजाकर करता रहा परेशान | School teacher denied friendship, she reached home, belled up, bothere | Patrika News

स्कूल टीचर ने दोस्ती से किया इंकार, सिरफिरा पहुंच गया घर, घंटी बजाकर करता रहा परेशान

locationइंदौरPublished: Jul 19, 2019 01:55:25 pm

महिला पर दोस्ती के लिए बना रहा था दबाव

indore

स्कूल टीचर ने दोस्ती से किया इंकार, सिरफिरा पहुंच गया घर, घंटी बजाकर करता रहा परेशान

इंदौर. प्ले स्कूल टीचर से जिम ट्रेनर छेड़छाड़ करता। वह महिला पर दोस्ती के लिए दबाव बना रहा था। परेशान होकर महिला ने जिम छोड़ा तो घर आ धमका और धमकी देने लगा। महिला ने शोर मचाया तो वह भाग निकला।
must read : डिस्पोजल फ्री शहर बनाने क लिए नगर निगम इकट्ठा कर रहा थाली, ग्लास, कटोरी, चम्मच, बनेगी बर्तन बैंक

तेजाजी नगर पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर सौरभ जिराती के खिलाफ छेड़छाड़ व धमकाने का केस दर्ज किया। फरियादी एक प्ले स्कूल में टीचर है। वह इलाके में स्थित एक जिम पर जाती थी। सौरभ यहां पर ट्रेनर है। इस दौरान परिचय हुआ तो सौरभ ने उसे पसंद करने की बात कही। महिला ने बताया उसकी शादी हो चुकी है और उससे आगे से इस तरह की बात नहीं करे। एक महीने बाद महिला ने जिम जाना भी बंद कर दिया।
indore
सोमवार दोपहर वह बस स्टॉप पर बेटे को लेने गई थी। तब सौरभ वहां आ गया। वह बात करने को लेकर दबाव बनाने लगा। महिला ने दोस्ती से मना किया और बेटे को लेकर घर आ गई। पीछा करते हुए सौरभ भी घर तक आ गया। महिला ने दरवाजा बंद किया तो वह काफी देर तक घंटी बजाता रहा। महिला ने शोर मचाया तो वह भाग गया। मंगलवार को फिर वह बस स्टॉप पर पहुंच गया। धमकाने लगा कि बहुत हिम्मत बढ़ गई है। तेरे पति को भी में देख लूंगा। वह गालियां देने लगा तो महिला ने शोर मचाया। आसपास की महिलाएं आईं तो सौरभ भाग गया। महिला ने घर आकर पति को घटना की जानकारी दी। बुधवार को वे तेजाजी नगर थाने पहुंचे। पुलिस अब सौरभ की तलाश कर रही है।
must read : पुलिस के पास आकर बोलीं महिला- साहब बचा लो, मुझे पागल बनाने पर तुला है पति

छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट

हीरा नगर थाना क्षेत्र में स्कूली छात्रा की रिपोर्ट पर पुलिस ने धीरज गुर्जर (18), हितेंद्र सूर्यवंशी (24) निवासी भाग्यश्री कॉलोनी के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का केस दर्ज किया है। छात्रा जब घर जा रही थी उस दौरान दोनों आरोपियों ने उसे रोका। हितेंद्र की छेड़छाड़ का युवती ने विरोध किया तो दोनों ने उसके साथ मारपीट की। वहीं विजयनगर पुलिस ने स्कूली छात्रा की रिपोर्ट पर विजय मालवीय उर्फ शंभु के खिलाफ केस दर्ज किया। छात्रा का स्कूल जाते समय विजय पीछा करता। गंदे कमेंट्स कर उसके साथ छेड़छाड़ करता। छात्रा ने विरोध किया तो उसने धमकाने लगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो