scriptनाबालिग को अकेला देख ऑटो में बैठाया, अश्लीलता की फिर अपहरण का किया प्रयास | Seeing the minor alone, made him sit in the auto, tried to kidnap | Patrika News

नाबालिग को अकेला देख ऑटो में बैठाया, अश्लीलता की फिर अपहरण का किया प्रयास

locationइंदौरPublished: Oct 19, 2019 10:34:18 am

Submitted by:

Lakhan Sharma

– राजेंद्र नगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर शुरू की तलाश

GANG RAPE : 14 साल की किशोरी से दो सगे भाइयों ने किया बलात्कार

GANG RAPE : 14 साल की किशोरी से दो सगे भाइयों ने किया बलात्कार

लखन शर्मा, इंदौर। 17 वर्षीय एक लड़की अपनी सहेली के जन्मदिन मनाने के लिए घर से निकली। फूटी कोठी से उसने ऑटो लिया। ऑटो सवार ने लड़की को अकेला पाकर अपने साथियों को बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। लड़की ने विरोध किया तो उसका अपहरण करने का प्रयास किया। राजेंद्र नगर पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज किया है।

घटना 28 सितंबर की बताई जा रही है। पिछले कई दिनों से किशोरी के परिजन शिकायत लेकर यहां-वहां भटक रहे हैं। चंदन नगर, द्वारकापुरी के बाद अब राजेंद्र नगर थाने पहुंचे। यहां पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया। अब पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस लंबे समय से किशोरी को सही स्थान पता नहीं होने के कारण एफआईआर दर्ज करने के बजाए टाल रही था। थाना क्षेत्र की सीमाओं के चलते एक थाने से दूसरे थाने पहुंचाया जा रहा था। जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के पास मामला पहुंचा तो राजेंद्र नगर पुलिस ने इस मामले में अपहरण और छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। किशोरी ने पुलिस को बताया कि ऑटो चालक के साथ उसके दो साथी भी थे। उन्होंने अकेला पाकर मेरे साथ अश्लीलता की। अब क्षेत्र के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं वहीं ऑटो स्टैंड पर खड़े रहने वाले ऑटो चालकों से भी इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो