scriptभारतीय महसंघ के सचिव मनोनीत | Selection | Patrika News

भारतीय महसंघ के सचिव मनोनीत

locationइंदौरPublished: Mar 20, 2020 11:31:43 am

Submitted by:

Anil Phanse

इंदौर के सुनील बजाज को मिली अहम जिम्मेदारी

भारतीय महसंघ के सचिव मनोनीत

भारतीय महसंघ के सचिव मनोनीत

इंदौर। लगभग 45 सालों से क्यू खेलों से जुड़े इंदौर के सुनील बजाज को भारतीय बिलियडर्स व स्नूूकर महासंघ में सचिव पद की अहम जिम्मेदारी मिली है। उनका यह मनोयन भारतीय संघ की कार्यकारिणी की बैठक में हुए फैसले के बाद हुआ। मप्र बिलियडर्स व स्नूकर एसोसिएशन के अध्यक्ष भोलू मेहता ने बताया की वर्तमान में भारत पेट्रोलियम में कार्यरत देवेन्द्र जोशी ने अपनी व्यस्ता के चलते सचिव पद की जिम्मेदारी से मुक्त होने का फैसला लिया था। बेंगलुरु में गत दिनों हुई भारतीय संघ की कार्यकारिणी की बैठक में इंदौर के सुनील बजाज को देवेन्द्र जोशी के स्थान पर अब सचिव पद पर विराजमान करने का फैसला लिया है। देश के सभी राज्यों के पदाधिकारियों से इस संबंध में सहमति भी ली गई और फिर उसके बाद बजाज को यह अहम पद सौंपा गया। बजाज वर्तमान में भारतीय संघ में उपाध्यक्ष थे और वह सबसे ज्यादा वोटों से निर्वाचित हुए थे। अब उनकी भूमिका बदल गई है। बजाज ने कहा की पद मेरे लिए मायने नही रखता। मेरा काम इस खेल को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाना है। खिलाड़ी के साथ प्रशासक की भूमिका का भी मुझे काफी अनुभव है, क्योकि मैनें मप्र का सचिव रहते हुए इंदौर में अनेक अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं का सफलतापूर्वक संचालन किया है। अब मुझे देश का प्रतिनिधीत्व करना है इसीलिए प्रदेश के सचिव पद अन्य किसी को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। क्यू खेलों के बढावे के लिए मैंने अनेक योजनाएं बनाई है और सभी इकाईयों को साथ में रहकर खेल व खिलाडिय़ों का भला करना है। आज पूरे विश्व में बिलियडर्स व स्नूकर की विशेष पहचान है और इसी साख को आगे भी बरकरार रखने का मेरा अहम लक्ष्य रहेगा। बजाज 9 बार राज्य विजेता रहे हैं और उन्होने अनेक बार राष्ट्रीय स्पर्धाओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व भी किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो