जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे की है। प्रधान आरक्षक डीएस यादव के मुताबिक कोर्ट के बाहर अचानक महिला की चीख सुनाई दी। उससे पूछा तो पता चला कि कोई उसका मोबाइल लूटकर भाग गया है। वह आरक्षक दिनेश सहित अन्य पुलिसकर्मी के साथ पीछा करने लगे। आरोपित कोर्ट गेट पर गिर गया। उसे पकडक़र लाए तो माजरा कुछ और ही निकला। युवक ने बताया कि जिस महिला का मोबाइल लूटने का आरोप उस पर था, वह उसकी पत्नी है। दोनों का कोर्ट में भरण पोषण का केस लंबित है। वह कोर्ट में पत्नी से मिलने आया था। पत्नी के साथ सेल्फी लेने का प्रयास कर रहा था। उसने विरोध किया और मोबाइल छीन लिया था। पत्नी के हाथ से अपना मोबाइल वापस लिया तो वह विवाद करने लगी। वह दूर जाने का प्रयास कर रहा था तो पत्नी ने मोबाइल लूट का आरोप लगा दिया। बाद में दंपती में समझौता हो गया।