सेवादल जिलाध्यक्ष सिलावट ने किया पदभार ग्रहण
बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यालय पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत
इंदौर
Published: February 23, 2022 10:11:58 pm
इंदौर. इंदौर जिला सेवादल अध्यक्ष नियुक्त किए गए राकेश सिलावट ने बुधवार को गांधीभवन पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। उन्हें दो दिन पहले ही अखिल भारतीय सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने नियुक्त किया था। वहीं सिलावट को पदभार ग्रहण कराने के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित कई नेता मौजूद थे।
सेवादल के जिलाध्यक्ष बनने के बाद सिलावट दोपहर 2 बजे के लगभग कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने विधिवत तौर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव एवं कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेश चौकसे, गिरधर नागर, अफसर पटेल के समक्ष पदभार ग्रहण किया। इस दौरान कांग्रेस के कई नेता जिनमें देवेन्द्र सिंह यादव,बलराम पटेल, शहर कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया भी मौजूद थे। इस दौरान एक बैठक भी हुई जिसमें यहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रदेश के नेताओं सहित जिलाध्यक्ष यादव ने संबोधित किया। पदभार ग्रहण के बाद सिलावट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिले के सभी कार्यकर्ता वैसे तो अनुशासित हैं। लेकिन अब सेवादल के कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचकर उनकी परेशानियों को दूर करने का काम करेंगे। पदभार ग्रहण के अवसर पर आयोजित बैठक का संचालन मोर्चा संगठन प्रभारी देवेंद्र सिंह यादव ने किया। वहीं पदभार ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या मे ग्रामीण सेवादल सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। कांग्रेस नेताओ ने नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत भी इस दौरान किया। जिला कांग्रेस कार्यालय पर मुख्य रूप से इंदौर दुग्ध संघ अध्यक्ष मोतीसिंह पटेल, शहर कांग्रेस कोषाध्यक्ष शैलेश गर्ग, विष्णु दांगी, दद्दू मालवीय, दिलीप राणा, विनोद मीणा, सोनू यादव, आजम शेख सहित ग्रामीण कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सेवादल कार्यकर्ताओ मौजूद थे।

कांग्रेस नेताओ ने नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत भी इस दौरान किया
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
