script

शनि जयंती पर दो दिनी यज्ञ में देंगे विश्व कल्याण की आहूति

locationइंदौरPublished: May 17, 2019 07:29:52 pm

– नि:शुल्क शनि यंत्र का वितरण होंगा, फूल बंगला भी बनेगा
 

shani dev jayanti newsa

शनि जयंती पर दो दिनी यज्ञ में देंगे विश्व कल्याण की आहूति


इंदौर। शनि जयंती के मौके पर दो दिनी यज्ञ महोत्सव एवं विभिन्न धार्मिक आयोजन उषा नगर स्थित गजासीन शनि मंदिर परिसर में 2 से 3 जून तक होंगे। महामंडलेश्वर दादू महाराज के सान्निध्य में आयोजन समिति इसकी तैयारी कर रही हैं। दो दिन तक 5 कुंडीय यज्ञ में विश्व कल्याण के निमित्त आहुतियां समर्पित की जाएगी।
गजासीन शनिदेव भक्त मंडल के प्रमुख आशीष गुप्ता, गिरीश चाह्वान ने बताया कि शनि जयंती महोत्सव पर उषा नगर एक्सटेंशन स्थित शनि दरबार में भक्ति की गंगा बहेगी। रोज सैकड़ों श्रद्धालु विश्व कल्याण के लिए 5 कुंडीय यज्ञ में आहूतियां समर्पित करेंगे। पहले दिन 2 जून को सुबह 7 से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ प्रारंभ होगा। यह तीन घंटे चलेगा। यज्ञशाला की परिक्रमा के लिए कालीन वाला मार्ग बनाया जाएगा। शाम को चालीसा एवं भजनों का आयोजन होगा। 3 जून शनि जयंती को सुबह 7 से यज्ञ होगा। दोपहर 12 बजे 111 दीपों से शनिजी की महाआरती होगा। इसके बाद सामूहिक शनि चालीसा, शनि मंत्र, दशरथ रचित शनि स्त्रोत पाठ वाचन होगा। इस मौके पर शनि यंत्र एवं यज्ञ की अभिमंत्रित भस्म का नि:शुल्क वितरण होगा। जयंती के मौके पर 11 तरह के पुष्पों से शनि का भव्य फू ल बंगला भी सजेगा। भगवान को छप्पन भोग समर्पित किया जाएगा। आयोजन की तैयारी के लिए पार्षद भरत पारेख, डॉ उमाशशि शर्मा, पं मीत कश्यप, आशीष साहू, विनोद वाघ, अलका घुगरे, अलका सैनी की मौजूदगी में बैठक भी हुई। सभी ने यज्ञ महोत्सव एवं जयंती कार्यक्रम को महामंडलेश्वर दादू महाराज के सान्निध्य में भव्य मनाने का निर्णय लिया। यज्ञ में शामिल होने के लिए पंजीयन मंदिर पर प्रारंभ हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो