scriptबैंक कर्मचारी बनकार इन बड़े ठगोरों को पुलिस ने पकड़ा तो हुआ बड़ा खुलासा | Share Advisory Company cheated eight lakhs in indore | Patrika News

बैंक कर्मचारी बनकार इन बड़े ठगोरों को पुलिस ने पकड़ा तो हुआ बड़ा खुलासा

locationइंदौरPublished: Oct 19, 2019 09:19:53 pm

Submitted by:

shatrughan gupta

आरोपी घर से ही शेयर एडवाइजरी कंपनी चला रहे थे। बैंक कर्मचारी बनकर पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है।

बैंक कर्मचारी बनकार इन बड़े ठगोरों को पुलिस ने पकड़ा तो हुआ बड़ा खुलासा

बैंक कर्मचारी बनकार इन बड़े ठगोरों को पुलिस ने पकड़ा तो हुआ बड़ा खुलासा

इंदौर. शहर में शेयर एडवाइजरी कंपनी में निवेश के नाम पर उपभोक्ता ठगे जा रहे हैं। इसके कई मामले सामने आ चुके हैं। शुक्रवार को एक मामला और सामने आया, जिसमें एडवाइजरी कंपनी ने डबल मुनाफे का झांसा देकर लाखों की ठगी की। कंपनी ने 8 लाख रुपए निवेश करार, फिर रुपए नहीं दिए। पुलिस ने केस दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है। घर से ही शेयर एडवाइजरी कंपनी चला रहे थे। बैंक कर्मचारी बनकर पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है।
विजयनगर पुलिस ने गुजरात में बडोदरा निवासी अंकित पांचाल की रिपोर्ट पर ऋषभ ठाकुर उर्फ निखिल, एजाज खान उर्फ दीपक, विक्रम भट्टाचार्य के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। अप्रैल 2019 में ऋषभ ने निखिल बनकर और एजाज ने दीपक बनकर अंकित को फोन किए। उसे शेयर बाजार में डबल मुनाफे का लालच दिया। शुरुआत में उससे १५०० रुपए जमा करवाए। जिसके बदले में ३ हजार रुपए का मुनाफा उसे दिया। उसे विश्वास में लेकर दो बैंक खातों में अलग-अलग बार में करीब आठ लाख रुपए जमा करवा लिए। इस राशि पर उसे कोई मुनाफा नहीं दिया। लगातार संपर्क करने पर बताया उसे नुकसान हो गया है। अंकित ने अपना पैसा वापस मांगा तो उन्होंने मना कर दिया। उसका फोन भी नहीं उठाते थे। इन लोगों ने अपनी कंपनी की जानकारी भी नहीं दी थी। दरअसल में ये लोग घर से ही एडवाइजरी कंपनी संचालिच कर रखी थी। इसके चलते शिकायत के बाद इनका पता नहीं चल रहा था।
खाते में पैसा जमा कराया जाता था पैसा
पुलिस ने इनके मोबाइल की लोकेशन देखी। इसके बाद इन्हें बैंक कर्मचारी बनकर फोन किया। क्रेडिट कार्ड के बहाने ऋषभ व एजाज को मिलने बुलाया। ऋषभ आया तो उसे पकड़ लिया गया। बाद में एजाज को हिरासत में लिया। विक्रम का पता चला है वह भोपाल में रहता है। उसी के खाते में पैसा जमा कराया जाता। तीनो पहले एडवाइजरी कंपनी में नौकरी करते थे। काम सिखाने के बाद अपने घर से ही लोगों को फोन कर धोखाधड़ी करने लगे। दोनों आरोपियों को पुलिस शनिवार को कोर्ट में पेश करेगी। इनके साथ विक्रम की तलाश की जा रही है। इनके बैंक खातों की जानकारी निकाली जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो