scriptVIDEO : कमल नाथ ने भगतसिंह प्रतिमा का किया माल्यार्पण तो भाजपा ने किया शुद्धिकरण | sikh community and bjp protest against cm kamal nath | Patrika News

VIDEO : कमल नाथ ने भगतसिंह प्रतिमा का किया माल्यार्पण तो भाजपा ने किया शुद्धिकरण

locationइंदौरPublished: May 14, 2019 03:40:27 pm

सैम पित्रोदा के बयान के बाद एक बार फिर 1984 में हुए सिख दंगों पर राजनीति गरमा गई है।

bhagat

VIDEO : कमल नाथ ने भगतसिंह प्रतिमा का किया माल्यार्पण तो भाजपा ने किया शुद्धिकरण

इंदौर. सैम पित्रोदा के बयान के बाद एक बार फिर 1984 में हुए सिख दंगों पर राजनीति गरमा गई है। आज भाजपा से जुड़े सिख नेताओं ने शहीदे आजम भगतसिंह की प्रतिमा को दूध और दरबार साहेब के जल से स्नान कराया। कल मुख्यमंत्री ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया था।
आज सुबह 8.30 बजे राजमोहल्ला स्थित भगतसिंह प्रतिमा पर भाजपा से जुड़े सिख समाज के नेता इक_ा हुए। नेताओं ने मुख्यमंत्री कमल नाथ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में सभी ने भगतसिंह प्रतिमा का दूध और दरबार साहेब गुरुद्वारे के जल से स्नान कराया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाजपा के प्रताप मंडल के अध्यक्ष प्रीतम लूथरा के मुताबिक कल कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने राजमोहल्ला में भगतसिंह प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद रोड शो शुरू किया था।
उनके साथ सिख विरोधी दंगे के आरोपी व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने पुष्पांजलि अर्पित की। एक तरफ सिखों पर अत्याचार किए दूसरी तरफ भगतसिंह पर दिखावे के लिए पुष्प चढ़ा रहे हैं। दिल्ली के रकाबगंज गुरुद्वारे में हुए हमले का नाथ नेतृत्व कर रहे थे, जिसका खुलासा नानावटी आयोग के साथ पत्रकार संजय सूरी ने अपनी किताब में भी किया था। प्रदर्शन में त्रिलोचन भाटिया, मनजीत भाटिया, बलदेव चावला, राजू छाबड़ा सहित कई सिख नेता शामिल थे।

ट्रेंडिंग वीडियो