पुलिस के अनुसार लालसिंह पिता धन्नालाल (40) के शव को आज सुबह पोस्टमॉर्टम के लिए एमवायएच भेजा गया है। उसके परिजन ने बताया कि कल रात तक सब सामान्य था। वह खाना खाकर सोने चला गया। परिवार भी सो गया था। जब सुबह बहन चाय बनाने के लिए रसोई में गई तो वहां लालसिंह फंदे पर लटका मिला। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग जमा हो गए। उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर पुलिस का दल भी घर पर पहुंच गया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
गर्म पानी से जलने से बच्ची की मौत बुद्ध नगर में रहने वाली एक 10 महीने की बच्ची की गंभीर रूप से जलने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार वैदिका पिता अंशुल को कल दोपहर इलाज के लिए बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह घर पर ही गर्म पानी से जल गई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और जांच कर रही है।