scriptएयरपोर्ट परिसर में हंगामा: जवाब तक नहीं दे सके गो एयर के जिम्मेदार | six hours ahmedabad airlines flight delay | Patrika News
इंदौर

एयरपोर्ट परिसर में हंगामा: जवाब तक नहीं दे सके गो एयर के जिम्मेदार

अहमदाबाद फ्लाइट: छह घंटे परेशान रहे यात्री

इंदौरFeb 28, 2020 / 08:41 am

KRISHNAKANT SHUKLA

741.jpg

airlines flight – एयरपोर्ट परिसर में हंगामा: जवाब तक नहीं दे सके गो एयर के जिम्मेदार

इंदौर. दिल्ली से इंदौर आकर अहमदाबाद रवाना होने वाली निजी airlines flight एयरलाइंस की फ्लाइट लेट होने पर यात्रियों ने गुरुवार को एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया। स्टाफ ने उन्हें जवाब तक नहीं दिया। करीब छह घंटे परेशान होने के बाद दिल्ली से आए विमान से यात्री अहमदाबाद रवाना हो सके।

गुरुवार को अहमदाबाद जाने वालों की भी भारी फजीहत हुई। गो एयर की दिल्ली-इंदौर (जी8 177) फ्लाइट सुबह 7.20 बजे आकर सुबह आठ बजे अहमदाबाद रवाना होती है। एयरलाइंस ने बुधवार रात को ही यात्रियों को मैसेज कर फ्लाइट डेढ़ घंटा लेट होने की जानकारी दी। सुबह आठ बजे तक अहमदाबाद जाने वाले यात्री एयरपोर्ट पहुंच चुके थे। वहां काउंटर पर उन्हें और आधा घंटा देरी की जानकारी दी गई। 10 बजे तक फ्लाइट नहीं आने पर यात्रियों ने सवाल किया तो स्टाफ ने जानकारी नहीं दी।

11 बजे तक भी सूचना नहीं मिलने पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। कारोबारी दीपक व्यास ने बताया, मैं काम के सिलसिले में अहमदाबाद जा रहा था। शाम को ही वापसी थी, लेकिन एयरलाइंस से समय रहते सही जवाब नहीं मिलने से समय पर नहीं पहुंच सका। रात की टिकट भी कैंसल करना पड़ी। समय के साथ पैसों का भी नुकसान हुआ।

सामने रवाना हुईं दो फ्लाइट

गो एयर की फ्लाइट निर्धारित समय से करीब छह घंटे देरी से दिल्ली से इंदौर आई। दोपहर 2.15 बजे यात्रियों को लेकर विमान अहमदाबाद रवाना हुआ। दीपक ने बताया, सुबह ट्रूजेट की फ्लाइट अहमदाबाद रवाना हुई। हंगामे के बाद एक बजे इंडिगो की फ्लाइट ने भी उड़ान भरी। कुछ यात्रियों की इन फ्लाइट में बुकिंग शिफ्ट करने की मांग की, जो नहीं मानी गई। कई बार हवाई सफर किया, लेकिन बगैर कारण इतनी परेशानी नहीं झेली।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो