scriptबिकवाली का जोर रहने से चने में मंदी | Slowdown in gram due to selling power | Patrika News

बिकवाली का जोर रहने से चने में मंदी

locationइंदौरPublished: Feb 22, 2020 06:00:43 pm

कम भाव पर चने की सरकारी बिक्री

बिकवाली का जोर रहने से चने में मंदी

बिकवाली का जोर रहने से चने में मंदी

इंदौर. चने की आगामी फसल 110 लाख टन के स्तर पर पहुंचने के अनुमान के साथ इसके सरकारी स्टॉक ने दलहन कारोबार को पिछले एक पखवाड़े में असंतुलित कर दिया है। केंद्र सरकार अपनी अलग-अलग एजेंसियों के जरिए पिछले दो वर्षों से किसानों से दलहन की सीधी खरीदी करती रही है। अब यही स्टॉक बाजार को परेशान करने लगा है। सरकार के पास फिलहाल 20 लाख टन से अधिक चने का स्टॉक है। पिछली दो फसलों का यह स्टॉक मुख्य रूप से तीन उत्पादक राज्यों, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में है। सरकार के पास जमा दलहन का स्टॉक बाजार भाव पर दबाव का काम करता रहा है। नैफेड ने नीलामी में बार-बार कम भाव पर माल नहीं बेचने की बात कही है। फिर औसत किस्म के नाम पर कुछ केंद्रों पर कम भाव पर चने की बिक्री किए जाने से खुले बाजार में भाव पर लगातार दबाव देखा जा रहा है। मंडी में चना घटकर 4000 रुपए के स्तर पर आ गया है। कच्चा मालों में आई गिरावट से दालों की कीमतें भी नीचे आई है। दाल कारोबारियों का कहना है कि तुवर और चना समर्थन मूल्य से नीचे बिक रहा है, जिससे दालों में तेजी के आसार नहीं है।
दालें: चना दाल 4800 से 4900, मीडियम 5000 से 5100, बोल्ड 5200 से 5300, मसूर दाल मीडियम 5500 से 5600, बोल्ड 5700 से 5800, तुवर दाल सवा नंबर 6500 से 6600, फूल 6900 से 7500, बेस्ट तुवर दाल 7800 से 8300, मूंग दाल मीडियम 9000 से 9100, बोल्ड 9200 से 9300, मूंग मोगर 9300 से 9800, बोल्ड 9900 से 10100, उड़द दाल मीडियम 7900 से 8000, बोल्ड 8100 से 8200, उड़द मोगर 9700 से 9800, बोल्ड 9900 से 10100 रुपए।
दलहन : चना कांटा 4000 से 4025, विशाल चना 3900 से 4000, देशी 3925, डॉलर चना 5200 से 5500, मसूर 4600, काला मसरा 4625, मीडियम 4400, मूंग 7600 से 7800, मीडियम 6500 से 7000, तुवर निमाड़ी 4500 से 4800, महाराष्ट्र सफेद 5050 से 5100, उड़द बेस्ट 7100 से 7200, मीडियम 5000 से 5500 रुपए क्विंटल।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो