scriptस्मार्ट सिटी की और बढ़ रहा इंदौर…पर सड़क किसी गांव से कम नहीं | Smart City Indore road problem | Patrika News

स्मार्ट सिटी की और बढ़ रहा इंदौर…पर सड़क किसी गांव से कम नहीं

locationइंदौरPublished: Jun 07, 2018 11:49:15 am

Submitted by:

Uttam Rathore

स्कीम-54 की जर्जर सड़क से लोग परेशान, निगम के जिम्मेदार अफसर कर रहे अनदेखी, स्कीम-78 को जाने वाली मुख्य सड़क, बारिश में कीचड़-गड्ढे की वजह से हो रही दुर्घटना

abc

स्मार्ट सिटी की और बढ़ रहा इंदौर…पर सड़क किसी गांव से कम नहीं

इंदौर. शहर के पॉश इलाके में आने वाली स्कीम-54 की मुख्य सड़क जर्जर हो गई है। इस कारण वाहन चालक व अन्य लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बारिश की वजह से मुसीबत बढ़ गई है। कीचड़ और गड्ढों में पानी भरने से लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। सड़क की हालत देखकर भी निगम के जिम्मेदार अफसर और क्षेत्रीय पार्षद अनदेखी कर रहे हैं।
विजय नगर क्षेत्र में सयाजी होटल के सामने जाने वाली स्कीम-54 की मुख्य सड़क की हालत बदतर हो रही है, जबकि यह सड़क विजय नगर क्षेत्र की कई कॉलोनियों को जोड़ती है। लंबे समय से सड़क की हालत जर्जर है, जिसे बनाने की मांग रहवासी कर रहे हैं। इसको लेकर निगम के संबंधित जोनल ऑफिस और क्षेत्रीय पार्षद पूजा पाटीदार को भी शिकायत की गई, लेकिन सड़क की हालत सुधरी न गड्ढे भरे गए। लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है, वहीं बारिश के चलते कीचड़ होने और गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हंै।
abc
लोगों में आक्रोश
सड़क की बुरी हालत से परेशान लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि निगम शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में काम कर रहा है, लेकिन वार्डों की मुख्य सड़कों पर ध्यान नहीं है। जिम्मेदारों से कहो तो आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिलता। स्कीम-54 की मुख्य सड़क लंबे समय से खुदी पड़ी है। इसकी हालत सुधारने की सुध निगम अफसरों को है न पार्षद को।
ट्रैफिक का रहता है दबाव
स्कीम-54 की जो सड़क जर्जर हो रही है, उस पर सुबह-शाम ट्रैफिक का दबाव रहता है। कारण यह रोड कई कॉलोनियों से जुड़ी है। यहां कई बार बड़े वाहन फंस जाते हैं, जिससे जाम की स्थिति बनती है।
दिखवाकर करवाएंगे मरम्मत
स्कीम-54 की जो मुख्य सड़क जर्जर हो रही है, उसे दिखवाकर ठीक करवाया जाएगा। साथ ही संबंधित जोनल ऑफिस पर जिम्मेदार अफसरों से बात की जाएगी कि सड़क को लेकर आई शिकायत पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई।
– अशोक राठौर, सिटी इंजीनियर, जनकार्य विभाग
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो