script

इंदौर में बोलीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी : कुछ लोग कहते हैं रेड लाइट जैसे एरिया वैध कर दिए जाएं, सोचिए ये कैसी सोच है?

locationइंदौरPublished: Dec 08, 2019 01:22:22 pm

Submitted by:

jay dwivedi

आखिर कैसा समाज होगा जहां महिलाओं को वस्तु बनाने की बात कही जा रही है
पीडि़ताओं को कानूनी मदद दिलाने के लिए समाज से की योगदान की अपील

इंदौर में बोलीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी : कुछ लोग कहते हैं रेड लाइट जैसे एरिया वैध कर दिए जाएं, सोचिए ये कैसी सोच है?

इंदौर में बोलीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी : कुछ लोग कहते हैं रेड लाइट जैसे एरिया वैध कर दिए जाएं, सोचिए ये कैसी सोच है?

इंदौर. बलात्कार और अत्याचार की घटनाओं को रोकने के लिए लगातार कठोर कानून की मांग उठ रही है। सरकार ऐसे जघन्य मामलों में पहले ही सजा-ए-मौत का प्रावधान कर चुकी है। जल्द न्याय दिलाने के लिए राज्यों में फास्ट ट्रैक कोर्ट के लिए वित्तीय मदद की जा रही है। इसके साथ ही इन घटनाओं को रोकने के लिए समाज और परिवार को भी अपनी जिम्मेदारी समझना होगी।यह बात महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कही। वे शनिवार को रोटरी इंटरनेशनल के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इंदौर आई थी। यहां उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उठाए जा रहे कदमों के साथ समाजिक पहलुओं पर भी चर्चा की।
बच्चों की नजर के लिए हम ही जिम्मेदार

ईरानी ने कहा, देश ही नहीं पूरी दुनिया में लिंगभेद है। हमारे बच्चे महिलाओं को किस नजर से देखते हैं, उसके लिए हम ही जिम्मेदार हैं। महिलाओं का सम्मान घर से होना चाहिए। कुछ लोग कहते हैं कि रेड लाइट जैसे एरिया वैध कर दिए जाएं। सोचिए ये कैसी सोच है? आखिर कैसा समाज होगा जहां महिलाओं को वस्तु बनाने की बात कही जा रही है? क्या ये अमानवयीता नहीं है?
माता-पिता निभाएं जिम्मेदारी

ईरानी ने कहा, लोग कहते हैं कि मीडिया में जो दिखता है उससे बच्चे खराब हो रहे हैं। माता-पिता होने के नाते हमारी भी जिम्मेदारी है कि ध्यान रखें कि बच्चे क्या देख रहे हैं। फिल्म अच्छी नहीं है तो न देखें, टीवी बंद कर दें।
जिले की एक पीडि़ता की करें मदद

पीडि़ताओं को न्याय दिलाने के लिए 1023 फास्ट ट्रैक कोर्ट शुरू कराए जा रहे हैं। कई पीडि़त बच्चियों और उनके परिजन के पास केस लडऩे के रुपए तक नहीं होते। आप में से कुछ वकील भी हैं। अपने-अपने जिले में सिर्फ एक पीडि़त लड़की की मदद करें। इससे बाकी महिलाओं की हिम्मत बढ़ेगी।
चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर जताई चिंता

ईरानी ने महिलाओं पर हो रही घटनाओं के साथ-साथ विकृत मानसिकता पर भी चिंता जताते हुए कहा कि मारे सामने चाइल्ड पोर्नोग्राफी से निपटने की भी चुनौती है। मेरा सवाल है कि कौन हैं ये लोग जो इसे देख रहे हैं। बलात्कार के मामलों में सजा पा चुके 7 लाख से ज्यादा यौन अपराधी का डेटाबेस बनाया है। इन पर निगाह रखी जा रही है।
संसद में ही मुझे मारने आ गए थे दो सांसद

स्मृति ईरानी ने कहा, कल मैं संसद में थी, महिला उत्पीडऩ के मामले में बोल रही थी, तभी दो पुरुष सांसद मुझे मारने आए। इसके पीछे कारण था कि स्मृति ईरानी बोल रही थी। क्या महिला के लिखने और बोलने से दूसरी महिलाओं का उत्पीडऩ होता है। मुझे लगता है कि रेप और महिला अत्याचार जैसे विषय को इतने हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए।
महाराष्ट्र में करेंगे क्लीन स्वीप

महाराष्ट्र में हुई सियासी उठा-पटक पर हुए एक सवाल के जवाब में ईरानी ने कहा कि अगली बार भाजपा महाराष्ट्र में क्लीन स्वीप करने जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो