इंदौर

VIDEO : गर्ल्स कॉलेज में निकला घोड़ापछाड़ सांप, देखकर सहम गई छात्राएं

– होस्टल के सामने सांप देखकर थम गई छात्राएं

इंदौरSep 23, 2019 / 05:38 pm

हुसैन अली

VIDEO : गर्ल्स कॉलेज में निकला घोड़ापछाड़ सांप, देखकर सहम गई छात्राएं

अभिषेक वर्मा @ इंदौर. ओल्ड जीडीसी में सोमवार दोपहर जहरीला सांस निकलने से हडक़ंप मच गया। स्टाफ ने तत्काल सपेरे को सूचना देकर बुलवाया। सांप पकड़े जाने के बाद छात्राओं ने राहत की सांस ली। बारिश के कारण ओल्ड जीडीसी के मैदान में उंची-उंची घास हो गई है। दोपहर करीब ढाई बजे इस मैदान में काम करने गए कर्मचारी ने सांप देखा। उसने सामने बने होस्टल की वॉर्डन और प्राचार्य को जानकारी दी।
इसी बीच कॉलेज प्रबंधन की ओर से सांप पकडऩे वालों को भी सूचना दे दी गई। सांप को देखने के लिए स्टाफ और छात्राओं की भीड़ लग गई थी। करीब आधे घंटे तक कॉलेज में हडक़ंप की स्थिति बनी रही। सपेरों ने पहुंचकर सांप को पकड़ा। उन्होंने बताया कि यह घोड़ापछाड़ प्रजाति का सांप है। प्राचार्य डॉ. सुमित्रा वास्केल ने बताया कि बारिश के बाद अकसर सांप निकलते है। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे मैदान और अन्य जगहों की सफाई कराई जाएगी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.