उज्जैन के दो खिलाडिय़ों का चयन
मप्र एमेच्योर वॉलीबॉल एसोसिएशन ने आगर मालवा में राज्य स्तरीय वॉलीबाल चयन स्पर्धा आयोजित की। इसमें मंदसौर, नीमच, उज्जैन, राजगढ़, आगर आदि जिलों के प्रतियोगी सम्मिलित हुए। उज्जैन के मयंक विश्वकर्मा और अनुष्का पाटील का स्पर्धा के लिए चयन किया गया। ये 10 से 13 नवंबर तक कालापीपल में होने वाली स्पर्धा में खेलेंगे। यह जानकारी प्रलय जोशी ने दी।