सोशल मीडिया के दोस्त ने किया बलात्कार
तिलक नगर पुलिस ने दर्ज किया केस
इंदौर
Published: May 01, 2022 11:24:25 am
इंदौर। तिलक नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने उसके साथ बलात्कार किए जाने का केस दर्ज कराया है। युवती यहां पर पढ़ाई के साथ ही नौकरी के लिए आई थी। आरोपी से उसकी सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई और इसके बाद शादी का झांसा देकर वह उसका शोषण करता रहा। अब शादी से इनकार कर रहा है।
पुलिस ने युवती की शिकायत पर तोसिफ अंसारी निवासी बिहार के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी से सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई। मोबाइल पर बात होते-होते दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई । उस समय पीडि़ता बिलासपुर में रहती थी। आरोपी वहां पर आया और शादी का लालच देकर उसके साथ संबंध बनाये। कुछ समय बाद आरोपी ने पीडि़ता से बात करना बंद कर दिया। वह इसके कुछ दिनों बाद इंदौर रहने आ गई। यहां पर नौकरी करने के साथ ही पढ़ाई भी कर रही है। इंदौर आने पर आरोपी का दोबारा उसके पास में फोन आया। पीडि़ता ने इंदौर का पता बताया। इसके बाद आरोपी इंदौर आ गया और उसके साथ रहने लगा। यहां पर भी उसके साथ में बलात्कार किया। जब आरोपी को शादी करने का बोला तो वह घर वालों से बात करने का कहकर वहां से चला गया। इसके बाद आरोपी ने उसका नंबर भी ब्लॉक कर दिया। अब शादी करने से मना कर रहा है। उसके दबाव बनाने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देता है।
रिश्तेदार ने किया बलात्कार
बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती के साथ उसके रिश्तेदार ने बलात्कार किया। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी सुनील मेरा रिश्तेदार है। उससे फोन पर अक्सर बातें होती रहती थीं। आरोपी उसके पास आया और उसे अपना घर दिखाने के बहने साथ ले गया। वहां पर उसके साथ में बलात्कार किया। उसके विरोध करने पर अपनी पत्नी से तलाक देकर शादी करने का झांसा देता रहा। शादी का झांसा देकर उसके साथ में कई बार संबंध बनाए। अब वह शादी से इनकार कर रहा है।

rape :
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
