scriptबेटे ने मांगा दहेज तो मां ने दे दी जान | son demand dowry and mother die | Patrika News

बेटे ने मांगा दहेज तो मां ने दे दी जान

locationइंदौरPublished: Dec 15, 2018 10:36:21 am

Submitted by:

Lakhan Sharma

– पति, साल और सौतेले बेटे ने आत्महत्या के लिए किया मजबूर- जूनी इंदौर पुलिस ने महिला की मौत के बाद दर्ज किया प्रकरण

news

आजमगढ़ क्राइम की खबर

इंदौर।
जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के खातीवाला टैंक में पिछले माह एक महिला ने जहर खाकर जान दे दी थी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम करने के बाद जांच शुरू कि तो सामने आया कि उसके पति, सास और सौतेले बेट ने उसे आत्म हत्या के लिए मजबुर किया था। पुलिस ने तीनों पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
दरअसल खातीवाला टैंक में रहने वाली लक्ष्मी उपाध्याय ने विवेक उपाध्याय से दूसरी शादी की थी। विवेक का पहले से एक बेटा धवल है, जो लगभग २० साल का है। वहीं मृतिका लक्ष्मी की भी एक बेटी है जो उसके नाना नानी के यहां रहती है। मृतिका लक्ष्मी ने १३ नवंबर को जहर खा लिया था, जिसके बाद उसका अस्पताल में इलाज चला और २५ नवंबर को उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद मृतिका के परिजनों ने जूनी इंदौर पुलिस को लिखित में आवेदन दिया था कि मृतिका लक्ष्मी का पति विवेक उपाध्याय, सास संतोष उपाध्याय और सौतेला पुत्र धवल उपाध्याय उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करते थे। इसी के चलते वह तंग आ गई थी और उसने जान दे दी। पुलिस ने भी जांच की तो इस संंबंध में तथ्य हाथ लगे और पुलिस ने तीनों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज किया। पुलिस आगे की जांच कर कोर्ट में चालान प्रस्तुत करेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो