कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के फॉर्मूले पर युवक कांग्रेस में चुनाव हुए थे। जिसके चलते इंदौर शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रमीज खान की ताजपोशी हुई थी। उन्हें बनाने में कद्दावर नेता पिंटू जोशी ने खासी मेहनत की थी। हालांकि खान इन दिनों विधायक जीतू पटवारी के खासे नजदीक हैं। वहीं, उनके खिलाफ शहर कांग्रेस के १७ पदाधिकारियों ने मोर्चा खोल दिया था। विरोध प्रदर्शन हुआ जो बात युकां के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवासन तक पहुंची। ऐसी ही स्थिति प्रदेश के कई जिलों में ओर बनी हुई है जिसके चलते उन्होंने प्रतिनिधि भेजे थे ताकि रास्ता निकल सके।
बवाल का असर अब दिखाई दे रहा है। शहर युकां को लेकर भोपाल में खासी हलचल है। विधायक संजय शुक्ला व विशाल पटेल के साथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ पर खासा दबाव बना रखा है। इन तीनों नेताओं ने कार्यकारी अध्यक्ष के लिए तत्सम भट्ट का नाम रखा है। उस पर नाथ भी लगभग सहमत नजर आ रहे हैं। संभावना है कि किसी भी समय प्रदेश युकां अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के माध्यम से नाम की घोषणा हो सकती है। हालांकि भट्ट के अलावा स्वप्निल कामले का नाम भी दौड़ में शामिल है जिसको लेकर अमन बजाज पूरी ताकत से जुटे हैं। बजाज के कहने पर वरिष्ठ विधायक सज्जनसिंह वर्मा ने भी दमदारी से नाम रखा है, लेकिन नाथ राजी नहीं हैं। भट्ट को नियुक्त कर संतुलन बनाने का प्रयास भी किया जाएगा। ब्राह्मण समाज का चेहरा है तो शहर व जिला युकां में मुस्लिम समाज ही नेतृत्व कर रहा है। एक ही वर्ग के फ्रंट पर होने से सोशल इंजीनियरिंग भी कमजोर हो रही है।
कामले को रोकने की एक वजह ये भी
सूत्रों के मुताबिक कामले के नेतृत्व में ही सारे पदाधिकारियों ने रमीज खाने के खिलाफ विद्रोह किया था। ऐसे में संगठन के एक धड़े का कहना है कि नियुक्ति होने पर ये माना जाएगा कि संगठन दबाव में आ गया। विरोध से संगठन की छवि भी खराब हुई है। इसलिए कामले को नहीं बनाया जाए। हालांकि वर्मा व बजाज ने पूरी ताकत लगा रखी है। इसके चलते हो सकता है कि नाथ मान जाएं।