scriptVIDEO : दक्षिण अफ्रीका का व्यक्ति दे रहा था नकली डॉलर की 10 गड्डियां, पुलिस ने रंगेहाथों पकड़ा | south african man arrest with fake dollar in indore | Patrika News

VIDEO : दक्षिण अफ्रीका का व्यक्ति दे रहा था नकली डॉलर की 10 गड्डियां, पुलिस ने रंगेहाथों पकड़ा

locationइंदौरPublished: Jul 02, 2019 05:25:11 pm

अन्नपूर्णा पुलिस को मंगलवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

INDORE

VIDEO : दक्षिण अफ्रीका का व्यक्ति दे रहा था नकली डॉलर की 10 गड्डियां, पुलिस ने रंगेहाथों पकड़ा

इंदौर. अन्नपूर्णा पुलिस को मंगलवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लाखों के डॉलर के साथ दक्षिण अफ्रीकी ( South Africa ) व्यक्ति को पकड़ा है। आरोपी के पास 100 डॉलर ( dollar ) मूल्य की 10 गड्डियां थी, जिसका भारतीय रुपए में मूल्य लगभग 70 लाख है।
अन्नपूर्णा पुलिस के अनुसार इंदिरा गांधी नगर निवासी सुभाष लांबा नामक व्यक्ति के पुत्र नीरज ने मंगलवार को पुलिस को सूचना दी। उन्होंने शिकायत में कहा था कि दक्षिण अफ्रीका से आया एक शख्स द्वारा उसे नकली डॉलर देने की कोशिश में है। पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंची दक्षिण अफ्रीका के बेनाडिच नामक व्यक्ति को पकड़ लिया। उसके पास मौजूद अमरीकी डॉलर की 10 गड्डियां भी जब्त की। इनमें 100 डॉलर मूल्य के 100 डॉलर थे।
विदेशी महिला बोली- मेरा एजेंट दे जाएगा डॉलर

फरियादी सुभाष का कहना है कि तीन-चार माह से वह स्वीडन निवासी मारिया रिची नामक महिला से इंटरनेट पर संपर्क में था। बातों-बातों में सुभाष ने महिला को कह दिया कि वह बहुत गरीब है। महिला ने उसकी मदद की बात कहते हुए एक लाख डॉलर भेजने का कहा। वह बोलीं कि मेरा एजेंट आकर डॉलर दे जाएगा। मंगलवार को बेनाडिच ने सुभाष को फोन किया और कहा कि वह इंदौर में है और उसे डॉलर देना चाहता है। सुभाष ने उससे डॉलर लिए लेकिन उसे कुछ शंका हुई। इस पर उसने बेनाडिच से कहा तो उसने बोला कि इसे एक केमिकल से धो लो फिर सही लगेंगे। ये केमिकल मुझे मुंबई से लाना पड़ेगा, इसके लिए आप 25 हजार रुपए दे दो। सुभाष को उसकी बात पर यकीन नहीं हुआ और पुलिस को शिकायत कर दी। पुलिस ने आरोपी बेनाडिच के खिलाफ आईपीसी की धारा 489-ए, सी और 420 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो