scriptसोयाबीन के दाम तेल पर निर्भर | Soybean prices depend on oil | Patrika News

सोयाबीन के दाम तेल पर निर्भर

locationइंदौरPublished: Feb 05, 2020 05:28:23 pm

क्रूड पाम तेल पर इंपोर्ट ड्यूटी 37.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 44 प्रतिशत

सोयाबीन के दाम तेल पर निर्भर

सोयाबीन के दाम तेल पर निर्भर

इंदौर. अभी की परिस्थित में सोयाबीन के भाव पूरी तरह से सोया तेल पर भाव पर निर्भर हो गए है। अब चीन में मुर्गियों के वाइरस की खबर वाइरस से भी ज्यादा जोर से फेल रही है। इस खबर से भारती के बाजार पर कोई खास फरक नहीं पड़ेगा, क्योंकि चीन इंडिया से सोया खली आयात नहीं करता है। ये हकीकत है की देश में इस बार सोयाबीन की फसल कम आई है आवक भी घटने लगी है और ऑपरेटर का पेट भर जाने के बाद बाजार को फिर तेजी होना पड़ सकता है। सरकार ने क्रूड पाम तेल पर इंपोर्ट ड्यूटी 37.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 44 प्रतिशत कर दिया है। हालांकि सरकार के इस कदम को लेकर बाजार में भारी असमंजस की स्थिती है। इससे पहले महीने के शुरुआत में सरकार ने एशियान देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के तहत क्रूड पाम तेल पर इंपोर्ट ड्यूटी को 40प्रतिशत से घटाकर 37.5 प्रतिशत क्या था। माना जा रहा है कि इस कदम के बाद देश में पाम की जगह सोया तेल का इंपोर्ट बढ़ सकता है। सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक के मुताबिक कूड पाम तेल की ड्यूटी वृद्धि पर इंडस्ट्री में काफी कंफ्यूजन है। सरकार के इस फैसले पर सफाई की जरूरत है।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1120 से 1140, मुंबई मूंगफली तेल 1140, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 865 से 868, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 820 से 825, मुंबई सोया रिफाइंड 857 इंदौर पाम तेल 875, मुंबई पाम तेल 840, राजकोट तेलिया 1775 से 1780, गुजरात लूज 1075 से 1100, कपास्या तेल इंदौर 785, महाराष्ट्र 785 व गुजरात 795 रुपए।
तिलहन : सरसों 3650 से 3700, रायडा 3850, सोयाबीन 3950 से 4050, सोयाबीन प्लांट 4150 से 4275 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 34000 से 34500 रुपए टन।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो