इंदौर

तीन गुना रुपयों का लालच देकर चला रहे थे सट्टा

महू पुलिस ने कल देवपुरी कॉलोनी में सट्टा खाते हुए बदमाशों को पकड़ा है।

इंदौरJul 14, 2020 / 10:29 am

Manish Yadav

Online Ad देकर लोगों को फंसाता था ये गैंग, फिर इस तरह कर लेता था ठगी, देखें वीडियो

इंदौर। महू पुलिस ने कल देवपुरी कॉलोनी में सट्टा खाते हुए बदमाशों को पकड़ा है। आरोपी ऑनलाइन तो सट्टा चला ही रहे थे। इसके साथ ही ठगी भी कर रहे थे। आरोपियों ने सट्टा लगाने वालों को झांसा दिया था कि वह तीन गुना रुपए वापस लौटाएंगे।
पुलिस के अनुसार विकास पिता मनोहर सिंह यादव निवासी खण्डवा, जितेन्द्र पिता नारायण लोवंशी निवासी सिवनी मालवा, हेमंत पिता अनिल गुप्ता, सोनू पिता संतोष गुप्ता दोनों रायगढ़, राजा वर्मा, शुभम कलमे, पलाश अभिचंदानी के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसडीओपी विनोद शर्मा ने बताया कि कल ऑनलाइन सट्टा खिलाने की सूचना मिली थी। इस पर पुुलिस टीम ने छापा मारा था। जब पुलिस टीम वहां पर पहुंची तो आरोपी ऑनलाइन सट्टा खा रहे थे। वह पेमेंट भी ऑनलाइन ही जमा कर रहे थे। पुलिस के सामने ही कई लोगों के मैसेज वहां पर आए हैं। आरोपी लोगों को तीन गुना रुपए कमाने का झांसा देकर ठगी भी कर रहे थे। इसी के चलते उनके खिलाफ धोखाधड़ी का केस भी दर्ज किया गया है। पुलिस सट्टा खाने वालों के साथ ही, जिनके लिए ये काम कर रहे थे, उनके खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है। आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल, हिसाब किताब की डायरी और ११०० रुपए भी मिले हैं। उनके लैपटॉप की जांच की जा रही है। उसकी जांच से लाखों के लेन-देन के बारे में पता चल सकेगा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.