पुलिस आरक्षक ने शादी का झांसा देकर किया बलात्कार
भंवरकुआं पुलिस ने भी एक बलात्कार का केस दर्ज किया है। युवती से आरोपी आरक्षक की जान-पहचान हुई और इसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार करता रहा। पुलिस ने युवती की शिकायत पर सागर मोरे निवासी खंडवा के खिलाफ केस दर्ज किया। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी से उसकी चार साल पहले दोस्ती हुई थी। वह उससे उम्र में छोटा है। आरोपी ने उनके आगे शादी का प्रस्ताव रखा। वह उसके झांसे में गई थी। आरोपी पिछले चार साल से उसे शादी का झांसा देकर बलात्कार कर रहा है। अब शादी से इनकार कर रहा है। इस पर युवती ने पुलिस को एक आवेदन दिया था। इसी आवेदन के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी आरक्षक खंडवा जिले में पदस्थ है।