scriptघर के बाहर खेल रहे 5 साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते ने किया हमला, 2 घंटे तक चली सर्जरी | Street dog attacked 5-year's child in indore | Patrika News

घर के बाहर खेल रहे 5 साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते ने किया हमला, 2 घंटे तक चली सर्जरी

locationइंदौरPublished: Jul 24, 2020 10:02:22 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

घर के बाहर खेल रहे 5 साल के मासूम बच्चे पर आवारा कुत्ते ने किया हमला, होंठ काटा, शरीर में कई जगह लगे दांत, बाल-बाल बची जान..

kutte.jpg

इंदौर. मध्यप्रदेश की राजधानी में आवारा कुत्तों के मासूम बच्ची पर हमला करने के बाद अब इंदौर शहर में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। शहर की श्रीकृष्ण एवेन्यू कॉलोनी में घर के बाहर दोस्तों के साथ खेल रहे एक 5 साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। कुत्ते के काटने से उसका होंठ कट गया, शरीर के दूसरे हिस्सों में भी गंभीर चोट आई है।

बाल-बाल बची जान
लिंबोदी इलाके के श्रीकृष्ण एवेन्यू में रहने वाले निजी पैथलॉजी लैब में काम करने वाले रोहित शाह का 5 साल का बेटा अनय दोस्तों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। रोहित अपने छोटे बेटे के साथ घर में थे। रोहित के मुताबिक, इस दौरान एक कुत्ते ने आकर अचानक हमला कर दिया। अन्य बच्चे बच गए जबकि कुत्ते ने अनय को चपेट में लिया। उसने बच्चे को कई जगह काटा। शोर मचने पर अन्य लोग दौड़े और कुत्ते के चंगुल से बच्चे को बचाया। कुत्ते के हमले में बच्चा बुरी तरह से घायल हुआ। उसके गले में चोट आई, होंठ कट गया। अन्य चोटें भी आई। रात में उसे निजी अस्पताल ले गए। चोट ज्यादा थी जिसके कारण निजी हॉस्पिटल में शुक्रवार को उसकी सर्जरी की गई। करीब 2 घंटे चली सर्जरी के बाद बच्चा अब ठीक है। पिता रोहित का आरोप है कि कॉलोनी के आसपास काफी आवारा कुत्ते है जो पहले भी बच्चों को काट चुके है। कई बार नगर निगम से शिकायतें की लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इस मामले में भी शिकायत की लेकिन किसी जिम्मेदारी ने संपर्क नहीं किया।

 

awara_6287337_835x547-m.jpg

भोपाल में मासूम बच्ची को किया था लहूलुहान
बता दें कि कुछ दिन पहले मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी कोहेफिजा इलाके में रात के वक्त एक मासूम बच्ची पर चार से पांच आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया था। मासूम बच्ची को कुत्ते नोंच रहे थे और दर्द से चीखती मासूम की आवाज सुनकर दो युवकों ने बमुश्किल उसकी जान बचाई थी।

ट्रेंडिंग वीडियो