भगवा ऑटो यूनियन के अध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शहर में अवैध रूप से बाइक टैक्सी दौड़ रही हैं। ये बाइक टैक्सी कमर्शियल कार्य कर रही हैं, इन्हें तत्काल बंद किया जाए। इनकी वजह से ऑटो चालकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इसका असर ऑटो चालकों के व्यापार पर नजर आने लगा है। वहीं शहर में ट्रैफिक पुलिस द्वारा 500-500 रुपए के चालान काटे जा रहे हैं। इनके विरोध में प्रदर्शन की तैयारी है।
ये चार मांगें मानी
त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व में छह सूत्रीय मांगों को लेकर परिवहन कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया था। आरटीओ जितेंद्र रघुवंशी ने लिखित में आश्वासन दिया था, जिनमें से चार को मान लिया गया है। पहले दूरी को लेकर मांग थी। दूरी अब 15 किमी के बजाय नगर निगम सीमा कर दी गई है। दूसरी मीटर सत्यापन कार्य अब शहर में एक के बजाय चार स्थान पर होगा। आचार संहिता की वजह से अभी स्थानों की घोषणा नहीं की है। वहीं मीटर किराया बढ़ा दिया गया है। ऑटो चालकों की बात सुनने के लिए अब परिवहन कार्यालय में एक डेस्क लगाई गई है, जहां उनकी बातें सुनकर परेशानियों को दूर किया जाएगा।

चुनाव बष्हिकार नहीं
इंदौर. भगवा ऑटो चालक यूनियन ने चुनाव बहिष्कार की घोषणा की है। इस का ऑटो रिक्शा चालक महासंघ ने खंडन किया है। महासंघ ने इस संबंध में कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात कर उन्हें अवगत कराया है। महासंघ के राजेश बिडक़र ने कहा कि महासंघ की बैठक में तय किया गया है कि अब विधानसभावार बैठकें करेंगे।

उन्होंने भगवा यूनियन पर आरोप भी लगाया कि उन्होंने लेटर पेड का गलत उपयोग किया है।