इंदौर. शहर की ऐतिहासिक धरोहर गांधी हॉल के जीर्णोद्धार को अभी सालभर नहीं हुआ कि सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। दो दिन पहले गांधी हॉल के दरवाजे तोडक़र कोई अंदर घुस गया। इसके साथ ही स्विच बोर्ड भी गायब कर दिए गए हैं। गांधी हॉल के दरवाजे टूटने की खबर लगते ही नगर निगम ने तत्काल 5 सुरक्षा गार्ड तैनात कर दिए हैं। दरअसल, जीर्णोद्धार के बाद से गांधी हॉल का रखरखाव करना मुश्किल हो रहा है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर की ऐतिहासिक धरोहर को संवारने का काम निगम कर रहा है। इसके तहत गांधी हॉल के संरक्षण, जीर्णोद्धार, नवीनीकरण और संपूर्ण परिसर की विकास योजना बनाकर काम शुरू किया गया। जीर्णोद्धार के चलते गांधी हॉल का काम पूरा हो गया है। परिसर में निर्माण कार्य चल रहा है। गांधी हॉल का जीर्णोद्धार निगम पहले अपने खजाने से पैसा खर्च कर रहा था, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने पर गांधी हॉल का काम प्रभावित होने लगा। ठेकेदार को पैसा न मिलने पर उसने काम करना बंद कर दिया। इस पर गांधी हॉल को स्मार्ट सिटी कंपनी के हवाले कर काम पूरा कराया गया।