scriptबच्चों के दूध में पानी मिलाने से दुखी महिला ने खुद को जलाया | suicide attempt | Patrika News

बच्चों के दूध में पानी मिलाने से दुखी महिला ने खुद को जलाया

locationइंदौरPublished: Oct 17, 2019 07:48:49 pm

Submitted by:

Krishnapal Chauhan

एरोड्रम थाना क्षेत्र का मामला, देररात पति-पत्नी में हुआ था विवाद, पति और ससुर आग बुझाने में झुलसे
 

इंदौर, सांस द्वारा बच्चों के दूध में पानी मिला कर देने की बात से दुखी होकर एक महिला ने देररात आत्मदाह का प्रयास किया। इस घटना में परिवार के अन्य सदस्य आग बुझाने में झुलस गए। सभी महिला को उपचार के लिए हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। पुलिस ने पीडि़ता के बयान लिए है।
टीआई अशोक पाटीदार के मुताबिक विंध्या ३२ निवासी कालानी नगर ने पति राकेश से विवाद के बाद बुधवार देररात खुद पर घासलेट डाल कर आग लगाई। चोइथराम हॉस्पिटल में घायल का उपचार जारी है। रात करीब साढ़े तीन बजे घटना की सूचना मिली। घायल विंध्या के बयान लिए है। जिसमें उन्होंने बताया, पति से उनका देररात सांस द्वारा बच्चों को पानी मिला दूध देने की बात पर विवाद हुआ था। इस दौरान उन्होंने खुद को जलाने के लिए शरीर पर घासलेट डाल लिया था। विवाद के चलते पति ने खुद को आग लगाने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने खुद को जला लिया। पीडि़ता को जलता देख उनके पति और ससुर बचाने पहुंचे। दोनों आग बुझाने में झुलसे है। घटना के बाद तीनों सदस्यों को उपचार के लिए चोइथराम में हॉस्पिटल में भर्ती किया है। हालांकि पति और ससुर कम जले है। वहीं डॉक्टर ने घायल महिला के ९० प्रतिशत झुलसने की बात कही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो