टीआई अशोक पाटीदार के मुताबिक निरंजनलाल ७५ पिता गणपतराम अग्रवाल निवासी श्रीनाथ विहार कॉलोनी ने मंगलवार को घर में खुदकुशी कर ली। घटना दोपहर करीब साढ़े बारह बजे की है। मृतक ने घर में आत्मदाह कर लिया। जिससे उनके घर में आग लग गई। आग फैलने से टीवी में ब्लास्ट हुआ। धुआं उठता देख आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। घर का दरवाजा तोडक़र लोग अंदर घुसे तो पता चला बुजुर्ग की जान जा चुकी है। घटना के वक्त मृतक की पत्नी बाजार खरीदारी करने गई थी। जिला हॉस्पिटल में शव का पीएम कराया है। घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों से जानकारी जुटाई है। उनसे पता चला है कि मृतक का बेटे किशोर ने कई लोगों से कर्ज लिया है। रुपए नहीं चुकाने पर लेनदार घर आए दिन रुपया मांगने आते हैं। संभवत: इस वजह से परेशान होकर मृतक ने यह कदम उठाया है। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा बेटा किशोर है जो देवास नाके स्थित कोयले की दुकान पर काम करता है। घटना के वक्त वह कोर्ट गया था। जल्द गमगीन परिजन के बयान लेकर आत्महत्या के कारण का पता लगाया जाएगा।