script51 हजार स्वरों में गूंजा वंदे मातरम् | Sung 51 thousand together Vande Matram and cm shivraj singh chauhan | Patrika News

51 हजार स्वरों में गूंजा वंदे मातरम्

locationइंदौरPublished: Nov 24, 2017 03:01:40 pm

नेहरू स्टेडियम में बड़ा आयोजन, मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में शामिल हुए

vandematram
इंदौर. शुक्रवार सुबह 9 बजते ही 51 हजार छात्रों के सामूहिक वंदे मातरम गायन से नेहरू स्टेडियम गूंज उठा। कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुबह आएंगे, जबकि मुख्य अतिथि आशुतोष राणा गुरुवार को इंदौर पहुंचे। गुरुवार को ६० बच्चों के साथ नेहरू स्टेडियम में ट्रायल भी किया गया। स्टेडियम में भारत माता की विशाल रांगोली बनाई गई है। सांस्कृतिक व नैतिक प्रशिक्षण संस्थान के इंदौर चैप्टर के अध्यक्ष प्रो. कुंभन खंडेलवाल ने बताया, आयोजन की तैयारियां हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विद्यार्थियों को पर्यावरण व मानवीय मूल्यों की रक्षा की शपथ दिलवाएंगे। सुबह 9.15 बजे श्रीराम स्तुति होगी। गायक गौतम काले देशभक्ति गीत गाए।
vandematram
मुख्यमंत्री ने कहा हमारा विचार है जियो ओर जीने दो

मुख्यमंत्री ने कहा भारत अत्यंत प्राचीन है। हमारा विचार है जियो ओर जीने दो। मनुष्य की ही सेवा की बात नही, प्राणी की सेवा की बात करते है। नदी भी हमारी माता है। पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प ले। हमारे लिए माता पिता पूजनीय है। वंदे मातरम का घोष करते हुए कई शहीद हो गए। आज भी कई सैनिकों के कारण ही हम चेन की नींद सो रहे है। आज मरने कि नहीं, जीने की जरूरत है। जरूरतमंदों को वस्तुए दे। आनंदम की स्थापना की है। पर्यावरण को लेकर cm ने दिलवाई शपथ। महापौर ने कहा इंदौर नंबर one है और रहेगा। इसके लिए स्वछता की शपथ दिलवाई।
vandematram
इन मार्गों से पंहुचेंगे विद्यार्थी

– मार्ग क्रमांक 1 – देपालपुर से गांधीनगर होते हुए सुपर कॉरिडोर, लव कुश चौराहा, चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा, बापट चौराहा, विजय नगर चौराहा, रेडिसन चौराहे से खजराना चौराहा और यहां से पीपल्याहाना चौराहे से सीधे पार्किंग में वाहन जाएंगे।
– मार्ग क्रमांक 2 – धार रोड, चंदन नगर, चंद्रशेखर आजाद प्रतिमा होते हुए फूटी कोठी चौराहा, केसरबाग ब्रिज, चोइथराम मंडी होते हुए राजीव गांधी प्रतिमा चौराहा, तीन इमली पुल से मूसाखेड़ी चौराहे, जिला जेल होते हुए पार्किंग स्थल तक पहुंचेंगे।
vandematram
स्टेडियम के आसपास नो व्हीकल जोन
कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम के आसपास के मार्गों पर सभीेभारी वाहन सुबह सात बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक प्रतिबंधित रहेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हो रहे हैं। वे पैदल ही जा सकेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो