scriptहाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में फिर सूरज का उदय: शर्मा दोबारा अध्यक्ष निर्वाचित, सिंह बने सचिव | Suraj Sharma became president of Indore High Court Bar Association | Patrika News
इंदौर

हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में फिर सूरज का उदय: शर्मा दोबारा अध्यक्ष निर्वाचित, सिंह बने सचिव

उपाध्यक्ष के लिए रितेश इनाणी सर्वाधिक मत प्राप्त कर जीते- शुक्रवार अल सुबह चार बजे तक चली मतगणना।
 
 

इंदौरOct 01, 2022 / 02:02 am

shatrughan gupta

हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में फिर सूरज का उदय: शर्मा दोबारा अध्यक्ष निर्वाचित, सिंह बने सचिव

हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में फिर सूरज का उदय: शर्मा दोबारा अध्यक्ष निर्वाचित, सिंह बने सचिव

इंदौर. शहर की प्रतिष्ठित हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में एक बार फिर सूरज का उदय हुआ। अध्यक्ष पद पर वर्तमान अध्यक्ष सूरज शर्मा फिर निर्वाचित घोषित किए गए। उपाध्यक्ष पद पर रितेश इनाणी और सचिव के लिए जीपी सिंह विजयी रहे। सहसचिव पद पर राकेश सिंह भदौरिया चुने गए। कार्यकारिणी के पांच पदों के लिए भी निर्वाचन हुआ।
एसोसिएशन के चुनाव गुरुवार को हुए। चुनाव अधिकारी मनोज द्विवेदी व सुदर्शन जोशी ने बताया, मतगणना गुरुवार देर रात 4 बजे तक चली। इसके बाद कार्यकारिणी सदस्यों के लिए रिकाॅउंटिंग के कारण सुबह के बज गए। 1697 सदस्यों में से 1292 ने वोट डाले। गुरुवार शाम 5 बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतों की गिनती शुरू हुई। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सचिव पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला रहा। अध्यक्ष के लिए सूरज शर्मा व अमरसिंह राठौर के बीच कड़ी टक्कर रही। आधे मतों की गिनती तक दोनों के बीच अंतर काफी कम रहा। अंतिम दौर में शर्मा आगे निकल गए। शर्मा को 518 व राठौर को 435 मत मिले, इस तरह 83 मतों से निर्वाचित घोषित हुए। तीसरे उम्मीदवार घनश्याम यादव को 323 मत से संतोष करना पड़ा।वहीं, उपाध्यक्ष् पद पर रितेश इनाणी 677 मत पाकर विजयी घोषित हुए। उन्होंने पवन जोशी (283 मत) को 384 मतों से हराया। सचिव पद पर जीपी सिंह को 542 मत मिले, वहीं विकास यादव को 405 व शलभ शर्मा को 308 मत मिले। इस तरह सिंह विजयी घोषित किए गए। सहसचिव पद पर राकेश सिंह भदोरिया 294 वोट ने मृदुल भटनागर को 30 मतों से हराया। नीरज गौर को 243 मत मिले।
कार्यकारिणी के लिए रिकाॅउंटिग

कार्यकारिणी के 11 उम्मीदवार मैदान में थे। इसमें से 5 उम्मीदवार शुभम लोनकर, नवेन्दु जोशी, प्रियंका राज पंवार, अमित अग्निहोत्री, अनिरुद्ध सक्सेना चुने गए। छठवें नंबर पर रहे आशुतोष, पीके शुक्ला और सक्सेना मे मात्र 2 मतों का अंतर रहा। शुक्ला ने रिकाॅउंटिंग का आवेदन किया, जिस पर जद्दोजहद के बाद दोबारा गिनती की गई।
जजेस की संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास करेंगे: शर्मा

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सूरज शर्मा ने पत्रिका से चर्चा में कहा, उनका फोकस कोर्ट परिसर की सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ ही मामलों की बढ़ रही संख्या को कम कराना रहेगा। इसके लिए जजेस की नियुक्ति के प्रयास किए जाएंगे। वर्तमान में 13 जजेस के पद हैं, 7 जज ही नियुक्त हैं। इससे सीजेआइ व सीजे दोनों को अवगत कराया जाएगा। वकीलों के चेंबर्स बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा, यह समस्या बहुत पुरानी है। इसके लिए प्रशासनिक जज से चर्चा कर जगह मांगेंगे और इनका निर्माण करवाएंगे। परिसर की व्यवस्था पर उन्होंने कहा, सबसे पहले पार्किंग की स्थिति सुधारेंगे। इसके लिए व्यवस्था बनाई जाएगी। वकीलों को एक स्टिकर देंगे, यह होने पर ही कार को प्रवेश दिया जाएगा। बाहरी कारों को बाहर करेंगे।

Home / Indore / हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में फिर सूरज का उदय: शर्मा दोबारा अध्यक्ष निर्वाचित, सिंह बने सचिव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो