scriptघर के पास वाहन से राउंड लगा रहे संदिग्ध युवक को बच्चा चोर समझ लोगों ने पकड़ा | suspect caught round vehicle near house caught by people understand | Patrika News

घर के पास वाहन से राउंड लगा रहे संदिग्ध युवक को बच्चा चोर समझ लोगों ने पकड़ा

locationइंदौरPublished: Jul 23, 2019 01:56:30 pm

द्वारकापुरी क्षेत्र का मामला: घर में घुसे संदिग्ध के कैमरे में कैद होने पर रहवासी हुए सक्रिय

indore

घर के पास वाहन से राउंड लगा रहे संदिग्ध युवक को बच्चा चोर समझ लोगों ने पकड़ा

इंदौर. मल्हारगंज थाना क्षेत्र के बाद अब द्वारकापुरी में संदिग्ध के कॉलोनी में दिनदहाड़े घूमने से दहशत फैलने की घटना सामने आई है। संदिग्ध के अचानक गुमराह कर चले जाने के बाद लोगों ने कॉलोनी की गली में नजर रखना शुरू कर दी। कुछ देर बाद लोगों ने घर के पास वाहन से राउंड लगा रहे एक संदिग्ध को बच्चा चोर समझ पीछा किया। वह भागा तो लोगों ने उसे घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में वह अपनी पहचान छुपाने लगा तो लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
must read : ‘मेरी बेटी से गलत काम कर हत्या की और फिर होटल की चौथी मंजिल से नीचे फेंका’

घटना के बारे में रामदास पंवार ने पत्रिका को बताया, वे द्वारकापुरी में रहते हैं। सोमवार शाम करीब 5 बजे उनके घर के पास अज्ञात बाइक सवार पहुंचा। वह मोबाइल पर बात करने का बहाना बनाते हुए उनके घर में घुस गया। मौका पाकर सीढि़यों के रास्ते छत पर पहुंचा। घर में बैठी उनकी मां ने उसे घुसते देख आवाज लगाई तो वह नीचे उतर कर बाहर जाने लगा। इस दौरान उनका भी वहां आना हुआ। संदेह होने पर घर में घुसने की बात उससे पूछी तो वह कुछ बताए बगैर बाइक से भाग गया। उन्होंने घर पर लगे सीसीटीवी फुटेज देखे तो सन्न रह गए। संदिग्ध की असलियत सामने आने पर कॉलोनी के रहवासी चिंतित हैं। उन्होंने पाया की जिस वक्त संदिग्ध कॉलोनी में घूम रहा था, घर के बाहर बच्चे भी खेल रहे थे। इसके बाद सभी घर के सामने से निकलने वाले लोगों पर नजर रखने लगे। कुछ देर बाद उन्होंने देखा कि एक युवक बाइक से उनकी गली के कई चक्कर काट चुका है। तब घर के बाहर बच्चे भी खेल रहे थे। बच्चा चोर गिरोह से उसके जुड़े होने के संदेह में लोगों ने उसे रोका। लोगों के रोकने पर वह वाहन भगाने लगा। करीब आधा दर्जन लोगों ने अपने वाहन से उसका एक किलोमीटर तक पीछा किया। संदिग्ध एक्टिवा पर था। उसका नाम पूछा तो वह राजू बताने लगा। उससे पहचान पत्र के बारे में पूछा तो वह गुमराह करने लगा। संदेह होने पर सभी उसे द्वारकापुरी थाने लेकर पहुंचे।
must read : एक्टिवा पर जा रही महिला से बदमाशों ने की ऐसी हरकत, सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

पुलिस ने पूछताछ कर छोड़ा

टीआई आरएनएस भदौरिया के मुताबिक एक युवक को संदेह के चलते लोग थाने लेकर पहुंचे थे। पूछताछ की है। वह आजाद नगर का रहने वाला है। वाहन से घूमते हुए वह यहां तक पहुंचा था। उसके परिजन को थाने बुलाकर हिदायत दी है। द्वारकापुरी में रहवासियों का कहना है, कैमरे में कैद संदिग्ध के फुटेज वे पुलिस को दे रहे हैं। यदि कोई संदिग्ध अब उन्हें दिखेगा तो वे सीधे पुलिस को सूचना देकर बुलाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो