scriptस्वतंत्रता संग्राम सेनानी, क्रांतिकारी, सोशल एक्टिविस्ट और पत्रकार सहित कई मोर्चों पर एक साथ सक्रिय रहे रेणु : कांत | Sutradhar organized on the centenary year of Phaniswarnath Renu | Patrika News

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, क्रांतिकारी, सोशल एक्टिविस्ट और पत्रकार सहित कई मोर्चों पर एक साथ सक्रिय रहे रेणु : कांत

locationइंदौरPublished: Mar 05, 2021 05:09:28 pm

INDORE NEWS : फणीश्वरनाथ रेणु के शताब्दी वर्ष पर सूत्रधार का आयोजन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, क्रांतिकारी, सोशल एक्टिविस्ट और पत्रकार सहित कई मोर्चों पर एक साथ सक्रिय रहे रेणु : कांत

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, क्रांतिकारी, सोशल एक्टिविस्ट और पत्रकार सहित कई मोर्चों पर एक साथ सक्रिय रहे रेणु : कांत

इंदौर. हिन्दी के प्रख्यात साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु के शताबदी वर्ष की शुरुआत पर संस्था सूत्रधार ने उनकी याद में शताब्दी प्रसंग का आयोजन प्रीतमलाल दुआ सभागृह में हुआ।
समारोह का प्रारंभ कथाकार प्रकाश कांत के रेणु पर संबोधन से हुआ। कांत ने रेणु के बेबाक और साहसी लेखन पर कहा, रेणु अपने लेखन में खुद बचते नहीं और किसी को बचाते भी नहीं। वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, क्रांतिकारी, सोशल एक्टिविस्ट और पत्रकार सहित कई मोर्चों पर एक साथ सक्रिय रहे। बिहार में बाढ़ की रिपोर्टिंग में उन्होंने बताया, कैसे रिपोर्टिंग को साहित्य के स्तर पर ले जाया जा सकता है। रेणु ने जहां भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लिया वहीं जयप्रकाश के आंदोलन के दौरान पद्मश्री लौटाई और इमरजेंसी में जेल भी गए। मैला आंचल उपन्यास के बाद आलोचकों ने उन्हें प्रेमचंद के आमने-सामने खड़ा कर दिया, लेकिन दोनों में काफी अंतर है। रेणु के उपन्यासों में कला और संगीत के तत्व भी हैं। उनमें ऐसा कथा रस है जिसमें रूप, स्वाद, गंध और ध्वनियां महसूस होती हैं। उन पर आंचलिक रचनाकार का ठप्पा लगाया गया जिसे वे नापसंद करते थे।
संवदिया की मार्मिकता
रंगकर्मी श्रीराम जोग ने रेणु की कहानी संवदिया का भावपूर्ण वाचन किया। बिहार के दूरदराज गांवों में संवदिया उसे कहते थे जो लोगों के संवाद यानी मौखिक संदेश दूसरे गांव में जाकर उनके रिश्तेदारों को सुनाया करते थे। इस कहानी में बड़ी बहुरिया की त्रासदी पूरी मार्मिकता के साथ व्यक्त हुई। कार्यक्रम के दूसरे हिस्से में राज्य सभा टीवी द्वारा रेणु पर निर्मित एक फिल्म दिखाई गई और अंत में प्रयास थ्रीडी के कलाकारों रेणु की कहानी पर पंचलेट पर आधारित नाटक मंचित किया।

मिस्टर, मिस एंड मिसेस मप्र 4 अप्रैल को इंदौर में
इंदौर. सेंट्रल इंडिया का सबसे बड़ा और बहुप्रतीक्षित फैशन एंड मॉडलिंग इवेंट एमआइ मिस्टर, मिस एंड मिसेस मध्यप्रदेश 2021 का आयोजन 4 अप्रैल को इंदौर में होगा। मुख्य इवेंट में शामिल होने वाले प्रतिभागयों के सिलेक्शन के लिए चार शहरों में ऑडिशन रखे जा रहे हैं। 10 मार्च को भोपाल में, 11 मार्च को जबलपुर में, 12 मार्च को ग्वालियर में और 13 व 14 मार्च को इंदौर में ऑडिशन रखे जाएंगे। इंदौर के मनोरमागंज स्थित विडोरा में होने वाले ऑडिशन फाइनल ऑडिशन होंगे। यह ऑडिशन सुबह 11.30 शुरू होंगे।

यह जानकारी गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इवेंट के आयोजक माय सिटी इवेंट इंडिया कॉरपोरेशन के डायरेक्टर सरबजीत सिंह ने दी। इवेंट में ऑडिशन से लेकर मुख्य इवेंट तक की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी एमआइ मोबाइल द्वारा की जाएगी। इसमें स्टूडेंट्स द्वारा स्पेशल कलेक्शन पेश किया जाएगा।
सिलेक्ट होंगे 55 प्रतिभागी

इंदौर में होने वाले फाइनल ऑडिशन में प्रदेश भर के उम्मीदवारों को अलग-अलग मानकों पर परखा जाएगा। 55 प्रतिभागियों को मुख्य इवेंट के लिए सिलेक्ट किया जाएगा। पूरे प्रदेश से टॉप 20 बॉयज, 20 गल्र्स और 15 मिसेस को सिलेक्ट किया जाएगा। सभी फाइनलिस्ट को ट्रेनिंग नोयोनिता लोध देंगी। ब्यूटी एक्सपर्ट उन्नति सिंह द्वारा मॉडल्स को लुक्स एवं सेल्फ ग्रूमिंग वर्कशॉप में ट्रेनिंग दी जाएगी। फाइनल मुकाबले में कोरियोग्राफर यतिन गांधी शो डायरेक्टर होंगे।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, क्रांतिकारी, सोशल एक्टिविस्ट और पत्रकार सहित कई मोर्चों पर एक साथ सक्रिय रहे रेणु : कांत
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो