scriptमौला को सुनने व दीदार के लिए अलसुबह उमड़े बोहरा समाजजन | syedna event update news | Patrika News

मौला को सुनने व दीदार के लिए अलसुबह उमड़े बोहरा समाजजन

locationइंदौरPublished: Sep 12, 2018 11:08:35 am

Submitted by:

Sanjay Rajak

सैयदना शहर में : ११ बजे शुरू हुई वाअज, शाम को होगी मजलिस, बताएंगे शहादत के किस्से

indore

मौला को सुनने व दीदार के लिए अलसुबह उमड़े बोहरा समाजजन

इंदौर.

बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु सैयदना आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन की मोहर्रम के अशरा मुबारका की नौ दिनी वाअज की आज शुरूआत हो गई। पहले दिन वाअज के लिए सुबह ६ बजे से ही सैफी नगर मस्जिद के लिए कतार लगना शुरू हो गई थी। सुबह १०.३० बजे धर्मगुरु सैयदना सैफी नगर मस्जिद पहुंचे और यहां मौजूद करीब ४० हजार समाजजनों को दीदार दिए। इसके बाद वाअज की शुरुआत हुई, जिसमें वतन और समाज के लिए दुआ मांगी गई।
आज से २० सितंबर तक सैयदना वाअज में हिस्सा लेंगे। वाअज दोपहर २ बजे तक चलेगी। शाम को ६.४५ बजे मगरीब की नमाज के बाद मजलिस होगी। इसके बाद सामूहिक भोज होगा। बुरहानुद्दीन शकरुवाला ने बताया कि आज सुबह ६ बजे से सैफी नगर मस्जिद, गार्डन और जमातखाना में जाने के लिए सैफी नगर, माणिकबाग और अन्य गेट से वाअज स्थल जाने वाले सभी रास्तों पर सुबह लंबी कतारें लग गई थीं। सुबह 10 बजे तक यही माहौल था। बुरहानी गार्ड द्वारा कतार को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है तो कार्ड स्कैन कर अनुमति दी गई।
४० हजार लोगों ने किया दीदार

प्रवक्ता जौहर मानपुरवाला ने बताया कि सैयदना सुबह १०.३० बजे सैफी नगर मस्जिद पहुंचे। यहां ३० हजार लोग सैफी नगर में, साथ में लगे गार्डन में ५८०० लोग और उससे लगे जमातखाना में ४००० से अधिक समाजजन मौजूद थे। सभी ने सैयदना का दीदार किया।
१०० स्क्रीन लगाई

सैयदना की वाअज के लिए पूरे शहर में १०० से अधिक स्क्रीन लगाई है। जहां पर देश-विदेश से आए पौने दो लाख लोग वाअज देख-सुन रहे हैं। सैफी नगर में ही मवाइद में ३० हजार लोगों के लिए वाअज देखने का इंतजाम किया गया है।
नि:शुल्क वाहन सेवा

अली अजगर भोपालवाला ने बताया कि ब्रद्रबाग कॉलोनी से सैफी नगर के लिए १० तूफान और ८ ऑटो रिक्शा निशुल्क सेवा दे रहे हैं। सुबह से ही समाजजनों को सैफी नगर छोडऩे का सिलसिला चल रहा है।
सिंधिया को नहीं दिया मिलने का समय

मंगलवार शाम ७.१५ बजे मप्र चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया का बोहरा समाज के धर्मगुरू सैयदना आली कदर मुफ्फ़़दल सैफुद्दीन साहब से मिलने का समय तय था, लेकिन कल शाम सैयदना ने मिलने से मना कर दिया, इसलिए सिंधिया सैफी नगर आए बिना ही लौट गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो